फोटो गैलरी

Hindi Newsगाजीपुर: योगीराज में भी नहीं बदले अफसरों के सुर

गाजीपुर: योगीराज में भी नहीं बदले अफसरों के सुर

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी अफसरों के सुर बदलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अधिकारियों को खुश किए एक भी कार्य नहीं हो रहा है। जिले के आला अधिकारी रोजाना...

गाजीपुर: योगीराज में भी नहीं बदले अफसरों के सुर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी अफसरों के सुर बदलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में बिना अधिकारियों को खुश किए एक भी कार्य नहीं हो रहा है। जिले के आला अधिकारी रोजाना अधीनस्थों को सुधरने के लिए लकीर पिट रहे हैं लेकिन तनिक भी इनकी कार्यप्रणाली में परिवर्तन नहीं आ रहा है। इसको लेकर भाजपा के नेता भी बेहद नाराज हैं।

प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सत्ता संभाले एक माह से अधिक का समय गुजर गया। देखा जाए तो अभी तक जिले के एक भी अधिकारियों का स्थानांतरण जिले से नहीं हुआ। कुछ ऐसे विभाग हैं जहां पर वर्षों से भ्रष्ट अधिकारी मलाई काट रहे हैं। डीआईओएस कार्यालय के अधिकारियों के ऊपर सपा राज में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जांच भी हुई, लेकिन अधिकारियों का कुछ नहीं बिगड़ा। अब माध्यमिक विद्यालयों को दी गई मान्यता की जांच खुद डीएम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। यही हाल एआरटीओ कार्यालय का है। यहां तो कई ऐसे अधिकारी और लिपिक हैं जो वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। एआरटीओ कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क लिए लाइसेंस बन पाना संभव नहीं है। कमावेश यह स्थिति सभी विभागों की है। जहां पर बिना कुछ दिए कुछ भी संभव नहीं है। भाजपा जमानियां विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि एक महीने में पूरे जिले की तस्वीर बदल जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें