फोटो गैलरी

Hindi Newsएक बच्ची और एक महिला आग से झुलसी

एक बच्ची और एक महिला आग से झुलसी

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची और एक महिला आग से झुलस गयी। पहली घटना थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार सुबह को हुई। शीतलपुर के टुनटुन राम की 12 वर्षीया पुत्री माया...

एक बच्ची और एक महिला आग से झुलसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बच्ची और एक महिला आग से झुलस गयी। पहली घटना थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार सुबह को हुई। शीतलपुर के टुनटुन राम की 12 वर्षीया पुत्री माया कुमारी घर में चूल्हा जला रही थी। इसी दौरान आग से झुलस गयी। घटना के बाद माया को ईलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के करहबारी पंचायत के बालोडिंगा गांव में घटी। इस घटना में 50 वषीया जमीला खातुन आग से झुलस गयी है। वह खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी है। खाना बनाने के दौरान उसके कपड़े में आग लग गयी जिससे वह झुलस गयी। घटना के बाद उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देख उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें