फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरिडीह में पांच प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को शो-कॉज

गिरिडीह में पांच प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को शो-कॉज

डीसी उमाशंकर सिंह ने गुरुवार को जिले के पांच प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने का आदेश सम्बधित कल्याण पदाधिकारी को दिया है। इनमें बगोदर, सरिया, देवरी, बिरनी और...

गिरिडीह में पांच प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को शो-कॉज
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

डीसी उमाशंकर सिंह ने गुरुवार को जिले के पांच प्रखंडों में कार्यरत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस देने का आदेश सम्बधित कल्याण पदाधिकारी को दिया है। इनमें बगोदर, सरिया, देवरी, बिरनी और गावां प्रखंड है। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीसी ने पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है। कहा कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं रहा तो आगे कार्रवाई होगी। बैठक में डीसी ने सभी प्रखंड पदाधिकारियों को गर्त वर्ष कल्याण विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में डाले गए 10 करोड़ 92 लाख 59 हजार पांच सौ रुपए की उपयोगिता प्रमाण-पत्र सम्बंधित कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है। बैठक में डीडीसी किरण कुमारी पासी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें