फोटो गैलरी

Hindi Newsमालिकाना कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी

मालिकाना कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी

जिले के मांझागढ़ थाने के मालिकाना गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक पुलिस ने आरोपितों...

मालिकाना कांड के आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के मांझागढ़ थाने के मालिकाना गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की शाम तक पुलिस ने आरोपितों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार इस कांड में नामजद 7 आरोपित फरार हैं । शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों रतिकांत यादव,पंकज यादव व अंबिका यादव से पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि मालिकाना गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में नौ लोग जख्मी हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था। रेफर किए गए नीतेश सिंह व राहुल सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं अन्य घायलों में राहुल सिंह, नीतेश सिंह, सुधांशु सिंह ,सुरेन्द्र सिंह,संजय सिंह ,संजू देवी,गप्पू सिंह,मीनादेवी व रीशु कुमारी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मारपीट व फायरिंग की इस घटना में मालिकाना गांव के लालबाबू सिंह ने रतिकांत यादव,पंकज यादव सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें फायरिंग कर जख्मी कर देने व गेहूं के बोझे को लूटने का भी आरोप लगाया गया था। वहीं दूसरे पक्ष के नथुनी यादव ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पथराव करने व मारपीट कर जख्मी कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर, मांझागढ़ थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें