फोटो गैलरी

Hindi Newsपट्टीदारों ने संपत्ति हड़पने के लिए युवती को फांसी पर लटकाया

पट्टीदारों ने संपत्ति हड़पने के लिए युवती को फांसी पर लटकाया

नगर थाने के भेड़िया गांव में शनिवार की सुबह में संपत्ति हड़पने की नीयत से एक अठारह वर्षीया युवती की हत्या गले में फांसी लगा कर कर दी गई। मामले में लड़की के भाई ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई...

पट्टीदारों ने संपत्ति हड़पने के लिए  युवती को फांसी पर लटकाया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर थाने के भेड़िया गांव में शनिवार की सुबह में संपत्ति हड़पने की नीयत से एक अठारह वर्षीया युवती की हत्या गले में फांसी लगा कर कर दी गई। मामले में लड़की के भाई ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदार संदीप कुमार सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जाता है कि भेड़िया गांव के रामनाथ शर्मा की पुत्री पूजा कुमारी को उसके घर में ही आरोपितों ने रस्सी से गले में फांसी लगा कर छत से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। मृतका की मां दुर्गापति देवी ने पुलिस को बताया कि सुबह में उसका पुत्र शौच गया था। जबकि वह टहलने के लिए बाहर निकली थी। जब वह टहल कर वापस घर पहुंची तो उसकी पुत्री का शव छत से लटक रहा था। शव को देख कर वह चिल्लाने लगी तो गांव के लोग पहुंचे। सूचना मिलने पर नगर थाना के इंस्पेक्टर बालेश्वर राय व थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। दोनों पुलिस अधिकारियों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया की घर में वह अपने मां व बहन के साथ रहता था। उनके पिता रामनाथ शर्मा दुबई में नौकरी करते हैं। जबकि बड़ा भाई पप्पू शर्मा पंजाब में रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें