फोटो गैलरी

Hindi Newsवीडियो:चम्पावत में शराब की दुकान का विरोध करने पर महिलाओं पर मुकदमा

वीडियो:चम्पावत में शराब की दुकान का विरोध करने पर महिलाओं पर मुकदमा

चम्पावत। जहां एक तरफ मुख्यालय में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब प्रशासन ने आंदोलनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम और देर रात तक...

वीडियो:चम्पावत में शराब की दुकान का विरोध करने पर महिलाओं पर मुकदमा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत। जहां एक तरफ मुख्यालय में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब प्रशासन ने आंदोलनकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम और देर रात तक महिलाओं के जोरदार हंगामे के बाद पुलिस ने एक नामजद और तीस अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके खिलाफ सुबह होते ही महिलाओं का आक्रोश और बढ़ गया। आरएफसी गोदाम से महिलाओं ने रैली निकालकर नारेबाजी की। शांत बाजार और छतार के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया। दस 15 मिनट तक गाड़ियां आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट पहुचकर नारेबाजी और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के समझाने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी। एडीएम ने महिलाओं से बैठक कर मामले को निपटाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें