फोटो गैलरी

Hindi Newsगर्म पानी में नहाने के बाद नहीं पड़ेगी एक्सरसाइज की जरूरत: स्टडी

गर्म पानी में नहाने के बाद नहीं पड़ेगी एक्सरसाइज की जरूरत: स्टडी

गर्म पानी से भरे टब में नहाने के बाद व्यायाम की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह व्यायाम जितना ही फायदेमंद है। लंदन में हुए एक नए शोध से यह पता चला है। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म पानी से भरे टब में...

गर्म पानी में नहाने के बाद नहीं पड़ेगी एक्सरसाइज की जरूरत: स्टडी
एजेंसीThu, 30 Mar 2017 09:09 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्म पानी से भरे टब में नहाने के बाद व्यायाम की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह व्यायाम जितना ही फायदेमंद है। लंदन में हुए एक नए शोध से यह पता चला है। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्म पानी से भरे टब में नहाने से रक्त शर्करा नियंत्रित रहती है। 

हेल्थ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

इससे सूजन भी दूर होती है और शरीर स्वस्थ होता है। इन्हीं नतीजों को देखते हुए शोधकर्ताओं ने गर्म पानी में नहाने की सलाह दी है। खासतौर पर व्यायाम के लिए समय न निकाल पाने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है। इसके अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने समूह बनाए। 

एक समूह को एक घंटे तक व्यायाम करना था और दूसरे को 40 डिग्री सेल्सियस गर्म पानी में नहाना था। चौबीस घंटे के बाद शोधकर्ताओं ने जांच करके देखा कि कितनी कैलोरी कम हुईं। इसमें उन्होंने पाया कि दोनों समूहों की रक्त शर्करा की प्रतिक्रियाएं समान थीं। 

पथरी, पायरिया समेत गंभीर रोगों के लिए रामबाण है नीम
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें