फोटो गैलरी

Hindi Newsकच्चा प्याज कमजोरी को करता है दूर, बचाता है लू से भी

कच्चा प्याज कमजोरी को करता है दूर, बचाता है लू से भी

गर्मियां शुरू हो रही हैं। मई जून में तेज धूप में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएंगे। ऐसे में प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। प्याज न सिर्फ गर्मी की कई बीमारियों से बचाता है बल्कि इसके सेवन से कमजोरी भी...

कच्चा प्याज कमजोरी को करता है दूर, बचाता है लू से भी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियां शुरू हो रही हैं। मई जून में तेज धूप में लू के थपेड़े लोगों को झुलसाएंगे। ऐसे में प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। प्याज न सिर्फ गर्मी की कई बीमारियों से बचाता है बल्कि इसके सेवन से कमजोरी भी दूर होती है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ अखिलेश विजय की मानें तो गर्मियों में प्याज का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं कच्चे प्याज के फायदों के बारे में: 
 
ये हैं कच्चे प्याज के गुण
 
कच्चा प्याज खाने से लू कभी नहीं लगता है। गर्मियों में अगर बाहर निकलने से पहले एक से दो कच्चा प्याजखाया जाए तो लू शरीर पर असर नहीं करती है। इसमें पाये जाने वाले एंजाइम शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। 
 
कच्चा प्याज खाना दस्त या हैजा की बीमारी में भी फायदेमंद है। हैजा होने पर कच्चा प्याज का रस हर घंटे परदो दो चम्मच पीना चाहिए इससे उल्टी और दस्त में राहत मिलती है। 

हेल्थ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
कच्चा प्याज खाने से वादी बवासीर में भी फायदा होता है। रोज कच्चा प्याज के सेवन से बवासीर का मस्ससिकुड़ता है और दर्द कम होता है। 
 
कच्चा प्याज कमजोरी को भी दूर करता है। इसके अलावा सर्दी खांसी में भी लाभकारी है। सूखी खांसी में कच्चा प्याज खाना चाहिए इससे खांसी का वेग कम होता है।

पढ़ें गर्भाशय और अंडाशय कैंसर से भी बचाती हैं गर्भनिरोधक गोलियां

 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें