फोटो गैलरी

Hindi Newsरिसर्च: 2050 तक दुनिया के आधे लोग होंगे इस रोग के शिकार

रिसर्च: 2050 तक दुनिया के आधे लोग होंगे इस रोग के शिकार

जिस रफ्तार से दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी की मदद से प्रत्येक छोटी-बड़ी चीजों को हाई टेक बनाया जा रहा है, उतनी ही तेजी से हमारे मस्तिष्क और शरीर के विभिन्न अंगों पर नकारात्मक प्रभाव भी...

रिसर्च: 2050 तक दुनिया के आधे लोग होंगे इस रोग के शिकार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Aug 2016 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जिस रफ्तार से दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी की मदद से प्रत्येक छोटी-बड़ी चीजों को हाई टेक बनाया जा रहा है, उतनी ही तेजी से हमारे मस्तिष्क और शरीर के विभिन्न अंगों पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो ‘ऑप्थैल्मोलॉजी’  मैगजीन ने एक रिसर्च के माध्यम से जानकारी दी है। इस मैगजीन के अनुसार लोगों की दूर की नजर तेजी से कम हो रही हैं और भविष्य में आंखों की समस्या कई गुना बढ़ने की संभावना भी जताई है।


आज के दौर में लगभग 60 फीसदी से ज्यादा लोग टीवी, मोबाइल, स्मार्टफोन, लैपटाप अथवा कम्प्यूटर पर अपना समय बिताते हैं। 24 घंटे में लगभग 6-8 घंटे लोगों की आंखें इन्हीं को देखते हुए गुजारती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका मुख्य कारण कम्प्यूटर, स्मार्टफोन या टीवी देखते हुए ज्यादा समय बिताना है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऐसा रहा तो 2050 तक दुनिया के आधे लोग इस रोग के शिकार हो जाएंगे।  

आपके शरीर के लिए यह भी बेहद खतरनाक
 
दवाओं का गलत मिश्रण खतरनाक
शिकागो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस के रिसर्चर्स ने एक स्टडी में पाया है कि हाल के पांच वर्षों में बुजुर्गों में खतरनाक कॉम्बिनेशन की दवा लेने की प्रवृत्ति बढ़ी है। जैसे क्लोपिडोग्रेल, ओमेप्रेजोल और एस्प्रिन का कॉम्बिनेशन उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ये हार्ट अटैक और अंदरूनी रक्तस्त्राव का खतरा पैदा कर सकते हैं।

माइग्रेन से होता स्ट्रोक का खतरा
जर्मनी के इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने माइग्रेन, हृदय संबंधी रोग और मृत्यु के बीच संबंधों को लेकर अध्ययन किया। इसके मुताबिक माइग्रेन हृदय संबंधी रोगों को बढ़ाता है। साथ ही माइग्रेन का संबंध स्ट्रोक बढऩे के खतरे से भी है। लेकिन कुछ अध्ययनों के अनुसार माइग्रेन और हृदय संबंधी रोग यदि किसी में एकसाथ हैं तो मरीज की मौत तक भी हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें