फोटो गैलरी

Hindi Newsवायरल वीडियो : अब अमेरिकी विमान में महिला यात्री से बदसलूकी

वायरल वीडियो : अब अमेरिकी विमान में महिला यात्री से बदसलूकी

अमेरिकी एअरलाइंस में बच्चे को गोद लिए महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। विमान के अंदर हुई महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह फूटफूट कर रोती नजर आ रही है। मामला सामने आने...

वायरल वीडियो : अब अमेरिकी विमान में महिला यात्री से बदसलूकी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 07:58 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी एअरलाइंस में बच्चे को गोद लिए महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। विमान के अंदर हुई महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल हो गया जिसमें वह फूटफूट कर रोती नजर आ रही है।

मामला सामने आने के बाद विमान कंपनी ने आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। घटना अमेरिकन एयरलाइंस के विमान संख्या - 591 की है। वीडियो में महिला को आहत देखकर कुछ सहयात्री उसे समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया में शेयर करने वाले शख्स सुरेन ने लिखा है कि, 'अमेरिकन एयरलाइंस के एक फ्लाइट अटेंडेंट ने हिंसक तरीके से महिला यात्री से उसका स्टॉलर उसे जोर से दे मारा, इससे उसका बच्चा बाव-बाल बचा।'

देखें घटना का वीडियो- 


इससे पहले अमेरिका में ही यूनाइटेड एयरलाइंस में एक दिव्यांग व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों द्वारा घसीटते हुए विमान से बाहर निकाला गया था। इसके साथ हुई यात्री के साथ हुई इस अंधेरगर्दी की सोशल मीडिया में खूब आलोचना हुई थी।

अंधेरगर्दी : विमान की सीटें फुल होने पर यात्री को घसीटकर बाहर फेंका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें