फोटो गैलरी

Hindi Newsबिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 21 Mar 2017 07:38 AM

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। ‘फोर्ब्स’ की ओर से जारी सूची में गेट्स टॉप पर हैं, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीचे खिसके हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। 

‘फोर्ब्स’ की सूची में गेट्स की संपत्ति 86 अरब डॉलर आंकी गई है। लेकिन इसमें ट्रंप को काफी नुकसान हुआ है और वे इस सूची में 220वें स्थान से  फिसलकर 544वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेट्स के बाद दूसरे स्थान पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वारेन बफेट हैं, जिनकी संपत्ति 75.6 अरब डॉलर आंकी गई है। 

शीर्ष 10 की सूची में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस तीसरे, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवें और ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें स्थान पर रहे हैं।

13 फीसदी अरबपति बढ़े
‘फोर्ब्स’ ने कहा कि दुनिया में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह संख्या बढ़कर 2,043 हो गई है। पत्रिका की ओर से सूची प्रकाशन के 31 सालों के इतिहास में यह सबसे बड़ी वार्षिक छलांग है।

PICS: Forbes की लिस्ट में शामिल हुए विश्व के 10 शक्तिशाली लोग

अमेरिका में सर्वाधिक अरबपति
इस सूची में शामिल अरबपतियों में सबसे ज्यादा अमेरिका से हैं। 565 अरबपति अमेरिका से, 319 चीन और 114 जर्मनी से हैं। ट्रंप भी इस सूची में शामिल हैं, उनकी संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें फोर्ब्स की सूची में किन भारतीयतों को किया गया है शामिल

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर1 / 2

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर

अंबानी सबसे अमीर भारतीय

फोर्ब्‍स की अरबपतियों की इस लिस्‍ट में 101 भारतीय शामिल हुए हैं। टॉप पांच भारतीयों की बात करें, तो 23.2 अरब डॉलर की की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं। लिस्‍ट में वह 33वें नंबर पर काबिज हुए हैं। पिछले साल वह 36वें पायदान पर थे। उनके बाद लक्ष्‍मी मित्‍तल 56वें नंबर पर 16.4 अरब डॉलर के साथ हैं। अजीम प्रेमजी 72वें, दिलीप सांघवी 84वें और शिव नाडर 102वें नंबर पर हैं। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा अरबपतियों की सूची में हुए शामिल। विजय शेखर की कुल संपत्ति 4.8 बिलियन डॉलर है। भारत में नोटबंदी के बाद पेटीएम की संपत्ति में भारी उछाल आया है। 

20 वर्षीय एलेक्जेंड्रा सबसे कम उम्र की अरबपति
फोर्ब्स ने अपनी सूची में नॉर्वे की 20 वर्षीय एलेक्जेंड्रा एंडरसन को भी जगह दी है। एलेक्जेंड्रा दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। जबकि उनसे एक साल बड़ी कैथरीना दूसरी सबसे कम उम्र की अरबपति बन गई हैं। इन दोनों की अलग-अलग संपत्ति 1.2 अरब डॉलर आंकी गई है। 

FAME और कमाई में NO.1 विराट, TOP 10 में ये 2 क्रिकेटर्स भी शामिल

ट्रंप 220 पायदान नीचे खिसके   

लिस्‍ट में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 220 पायदान खिसके हैं। 3.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ ट्रंप 544वें नंबर पर रहे। फोर्ब्‍स ने इसके लिए मैनहट्टन रियल इस्‍टेट मार्केट में आई सुस्‍ती को जिम्‍मेदार बताया है। फोर्ब्‍स ने कहा कि ट्रम्‍प का 40 फीसदी से ज्‍यादा फॉर्च्‍यून ट्रंप टावर और इसके करीब की 8 इमारतों से आता है।

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर2 / 2

बिल गेट्स लगातार चौथे साल सबसे अमीर, भारतीयों में अंबानी टॉप पर