फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन ने भारत से तीन गुना 150 अरब डॉलर का रक्षा बजट पेश किया

चीन ने भारत से तीन गुना 150 अरब डॉलर का रक्षा बजट पेश किया

चीन ने भारत से तीन गुना बड़ा रक्षा बजट पेश किया है, जो 151 अरब डॉलर का होगा। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रक्षा बजट में सात फीसदी की वृद्धि की गई है। जबकि 2017-18 के लिए भारत का रक्षा...

चीन ने भारत से तीन गुना 150 अरब डॉलर का रक्षा बजट पेश किया
एजेंसीMon, 06 Mar 2017 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन ने भारत से तीन गुना बड़ा रक्षा बजट पेश किया है, जो 151 अरब डॉलर का होगा। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रक्षा बजट में सात फीसदी की वृद्धि की गई है। जबकि 2017-18 के लिए भारत का रक्षा बजट करीब 51 अरब डॉलर आवंटित है। 

हालांकि चीन रक्षा बजट से अलग भी बड़ी राशि हथियारों पर खर्च करता आया है। चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने यह बजट पारित कर दिया है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने रविवार को संसद में आम बजट पेश किया था, जिसमें 6.5 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर का अनुमान लगाया है। 

चीनी पीएम ने कहा है कि हम समुद्री और हवाई सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगे और गहरे समुद्र में अपनी पैठ बढ़ाएंगे। विश्लेषकों ने कहा है कि चीन रक्षा बजट का बड़ा हिस्सा नौसेना पर खर्च करने वाला है। वह दो नए विमानवाहक पोतों को निर्माण कार्य कर रहा है। साथ ही दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम सैन्य द्वीपों पर भी हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है। चीन की योजना 5-6 नौसेना टुकड़ियां तैयार करने की है। इसमें कम से कम दो पश्चिमी प्रशांत महासागर और दो हिंद महासागर में तैनात की जानी हैं। 

क्यों बढ़ा रक्षा बजट 
हिंद महासागर में पैठ जमाने की कोशिश में चीन
दक्षिण चीन सागर में पड़ोसी देशों से टकराव कायम
पूर्वी चीन सागर को लेकर जापान से सीमा विवाद
युद्धपोतों और विमानवाहक पोत पर भारी खर्च कर रहा
ताइवान को लेकर भी चीन का लगातार आक्रामक रुख

अमेरिका : 603 अरब डॉलर
चीन : 150 अरब डॉलर
भारत : 51 अरब डॉलर
सऊदी अरब: 48 अरब डॉलर
रूस : 44 अरब डॉलर
(स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें