फोटो गैलरी

Hindi Newsआंखों की चाल खोल सकती है झूठ की पोल

आंखों की चाल खोल सकती है झूठ की पोल

किसी व्यक्ति की आंखों की हल्की सी चाल उसके झूठ को उजागर कर सकती है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा, यह खोज पुलिस और जांचकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।  किसी...

आंखों की चाल खोल सकती है झूठ की पोल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी व्यक्ति की आंखों की हल्की सी चाल उसके झूठ को उजागर कर सकती है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं ने कहा, यह खोज पुलिस और जांचकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। 

किसी व्यक्ति की आंखों की गति पर नजर रखने से यह जाना जा सकता है कि उसके द्वारा किसी को पहचानने का किया जा रहा दावा सच है या झूठ। इससे आपराधिक और आतंकी गिरोहों के प्रमुख लोगों की पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। 

हेल्थ टिप्स: मोटापा नहीं किया कंट्रोल तो कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक

ब्रिटेन की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने आंखों पर निगरानी रखने वाली तकनीक की मदद से यह पता लगाया कि किसी परिचित और अपरिचित व्यक्ति को देखने पर आंखें समान तरीके से आंदोलित नहीं होतीं। उन्होंने कहा, अपराधी अक्सर अपने गिरोह के अन्य साथियों को देखकर भी पहचानने से इनकार करते हैं। ऐसे में उनकी आंखों की चाल देखकर पता लगाया जा सकता है कि वे झूठ बोल रहे हैं या सच।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें