फोटो गैलरी

Hindi Newsऑस्ट्रेलिया में 100 साल में पहली बार दिखी विलुप्त चिड़िया

ऑस्ट्रेलिया में 100 साल में पहली बार दिखी विलुप्त चिड़िया

पक्षियों पर शोध करने वाले चार व्यक्तियों के एक समूह ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी चिड़िया नाइट पैरेट देखी है। इस चिड़िया को विलुप्त माना जाता है और करीब एक सदी से यह चिड़िया नहीं देखी गई...

ऑस्ट्रेलिया में 100 साल में पहली बार दिखी विलुप्त चिड़िया
एजेंसीThu, 23 Mar 2017 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पक्षियों पर शोध करने वाले चार व्यक्तियों के एक समूह ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी चिड़िया नाइट पैरेट देखी है। इस चिड़िया को विलुप्त माना जाता है और करीब एक सदी से यह चिड़िया नहीं देखी गई थी। 

शोधकर्ता एड्रियन बॉयल, निगेल जैकेट, जार्ज स्वान और ब्रूस गेटविच ने एक अभयारण्य में इस चिड़िया को देखा और विस्तृत हवाई नक्शे के जरिये इसकी पहचान की। उन्होंने इस अभयारण्य में डेरा डाल लिया और आमतौर पर रात में बोलने वाले इस पक्षी की आवाज सुनी। 

आस्ट्रेलिया में ब्रूम बर्ड ऑब्जर्वरी के प्रबंधक एवं इस समूह में शामिल निगेन ने कहा, एक रात पहले, हमने चिड़िया की आवाज सुनी। हमारे आसपास पांच छह तरह की आवाजें आ रही थीं, जिसमें से कुछ आवाजें बहुत अनजानी सी थी। हमें नहीं पता था कि यह आवाज किस चिड़िया की है, लेकिन फिर हमे लगा कि यह आवाज नाइट पैरेट की हो सकती है। 

FIRST LOOK: कुछ ऐसी दिखेगी एलन मस्क की सुपरफास्ट ट्रेन हाइपरलूप
 

उन्होंने बताया कि अगले दिन हम उस इलाके में घूमने के लिए गए, तभी एक चिड़िया बिल्कुल हमारे पैरों के पास से निकल गई। उस समूह में शामिल एक अन्य सदस्य ब्रूस गेटविच हालांकि उस चिड़िया की तस्वीर लेने में सफल हो गए। करीब एक सदी पहले पश्चिमी आस्ट्रेलिया में यह पक्षी देखा गया था। इसके बाद साल 2000 में इसे देखे जाने की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उस समय इसे देखे जाने का कोई प्रमाण नहीं था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें