फोटो गैलरी

Hindi Newsमानवता के दुश्मनः ब्रिटिश संसद पर हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली

मानवता के दुश्मनः ब्रिटिश संसद पर हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली

ब्रिटिश संसद पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। उसने दावा किया है कि खिलाफत के सिपाही ने ब्रिटिश संसद पर हमले को अंजाम दिया है। लंदन और बर्मिंघम में...

मानवता के दुश्मनः ब्रिटिश संसद पर हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली
एजेंसीThu, 23 Mar 2017 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटिश संसद पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। उसने दावा किया है कि खिलाफत के सिपाही ने ब्रिटिश संसद पर हमले को अंजाम दिया है।

लंदन और बर्मिंघम में आतंकवाद निरोधी अधिकारियों की छापेमारी में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ब्रिटिश संसद पर इस्लामी कट्टरपंथियों से संबंधित आतंकवादी हमले में हमलावर सहित चार लोग मारे गए हैं। स्कॉटलैंड यार्ड के कार्यवाहक उपायुक्त और आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रमुख मार्क रॉली ने कहा कि जांच अहम स्तर पर है और हमलावर की पहचान जारी नहीं की जा रही है क्योंकि छानबीन में संदिग्ध की मंशा, उसकी तैयारी और साथियों के बारे में जानकारी एकत्रि करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बर्मिंघम, लंदन और देश के अन्य भागों की जांच जारी है। यह हमारा विश्वास है कि इस हमलावर ने अकेले कत्य किया था और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से प्रेरित था और यह हमारी जांच में निकल के भी आ रहा है। जनता को आगे के खतरे के बारे में इस स्तर पर स्पष्ट होने के लिए हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। रॉली ने पुष्टि की कि पीड़ितों में कई राष्ट्र के लोग शामिल हैं जिनमें लगभग 40 साल की एक महिला और तकरीबन 50 साल का पुरूष भी शिामल है।

उन्होंने कहा कि जो ताजा आंकड़े मेरे पास है उनमें फिलहाल चार लोगों की मौत हुई है और 29 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौथा व्यक्ति आतंकवादी था जिसे मौके पर सशस्त्र बलों ने गोली मार दी थी। हम अब भी उन लोगों की संख्या एकत्र कर रहे हैं जो सड़क पर चलने के दौरान जख्मी हुए हैं और जो अस्पताल में हैं उनमें से सात की हालत गंभीर है।
    
उन्होंने लोगों से सर्तक रहने और किसी भी चीज पर संदेह होने पर रिपोर्ट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेट पुलिस 24 घंटे काम कर रही है और सभी वार्षिक छुटिट्यों को रद्द कर दिया गया।

लंदन के हमलावर के बारे में खुफिया अधिकारियों को पता था: टेरीजा मे
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने आज कहा कि कल संसद पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाला हमलावर इस्लामवादी आतंकवाद से प्रेरित था और उसके बारे में देश की सुरक्षा सेवाओं को पहले से पता था। टेरीजा मे ने हाउस ऑफ कॉमंस को संबोधित किया। आतंकी हमले के बाद आज संसद फिर से खुली। हमले में चार लोग मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रिटेन का संदेश यह है कि हम डरे नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह माना जा रहा है कि हमलावर ने अकेले इस हमले को अंजाम दिया। यह व्यक्ति ब्रिटेन में पैदा हुआ है और चरमपंथी खतरे को लेकर एमआई 5 ने इसकी जांच की थी। टेरीजा मे ने एक निहत्थे संदिग्ध को लेकर चल रही जांच को ऐतिहासिक करार दिया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया है कि संसद पर हमले के बाद पूरे लंदन और बर्मिंघम में छापेमारी के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें