फोटो गैलरी

Hindi Newsइंडोनेशिया के डोनाल्ड ट्रंपः प्रेजीडेंट बनने की है ख्वाहिश

इंडोनेशिया के डोनाल्ड ट्रंपः प्रेजीडेंट बनने की है ख्वाहिश

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद इंडोनेशिया में भी एक अरबपति हैं जो सर्वाधिक मुस्लिम वाले मुल्क का राष्ट्रपति बनने का सपना रखते हैं। इंडोनेशिया के अरबपति हैरी तानुसुदीब्यो का लंबा...

इंडोनेशिया के डोनाल्ड ट्रंपः प्रेजीडेंट बनने की है ख्वाहिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद इंडोनेशिया में भी एक अरबपति हैं जो सर्वाधिक मुस्लिम वाले मुल्क का राष्ट्रपति बनने का सपना रखते हैं। इंडोनेशिया के अरबपति हैरी तानुसुदीब्यो का लंबा चौड़ा कारोबार है।

ट्रंप के पदचिन्हों पर चलने का सपना पाले 51 वर्षीय हैरी अमेरिकी राष्ट्रपति के कारोबार के इंडोनेशियाई साझेदार हैं। उन्होंने खुद अपना कारोबार खड़ा किया है। वह लगातार ट्वीट करते हैं और उनके दस लाख से भी अधिक फॉलोअर हैं। वह दिखावे विश्वास रखते हैं और रियलिटी टीवी के दीवाने हैं। उनकी ग्लैमरस पत्नी है। जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति को टेबलॉयड मीडिया उनके पहले नाम डोनाल्ड से संबोधित करती हैं उसी तरह इन इंडोनेशियाई बिजनेसमैन को वहां की मीडिया हैरी के नाम से संबोधित करती है।
 
बिजनेस में जबरदस्त सफलता के बाद भी हैरी संतुष्ट नहीं दिखते हैं और राजनैतिक महत्वकांक्षा को पाने की इच्छा रखते हैं। ट्रंप की तरह ही वे अपना कैंपेन चलाकर इंडोनेशिया के सर्वोच्च पद को पाना चाहता है। ट्रंप की तरह ही उनको विवादों को दावत देने की आदत है।

फोर्ब्स पत्रिका ने पिछले साल उन्हें इंडोनेशिया के सबसे अमीर लोगों में 29 वां स्थान दिया था। उनकी दौलत 1.15 अरब डॉलर आंकी गई थी।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें