फोटो गैलरी

Hindi Newsऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न

ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का नाम दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के रूप में होता है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां छात्राओं का यौन उत्पीड़न सबसे ज्यादा होता...

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न
एजेंसीMon, 06 Mar 2017 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन स्थित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का नाम दुनिया के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के रूप में होता है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यहां छात्राओं का यौन उत्पीड़न सबसे ज्यादा होता है।

समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ ने ऑक्सफोर्ड सहित ब्रिटेन के 120 विश्वविद्यालयों से सूचना की स्वतंत्रता (एफओआई) के तहत जानकारी मांगी थी। जवाब में पाया कि विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2011-12 से 2016-17 के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, लैंगिक आधार पर दुर्व्यवहार और हिंसा के करीब 169 आरोप लगाए। जबकि इसी तरह के 127 आरोप साथी कर्मचारियों के खिलाफ भी लगाए गए। 

विधि सेवा प्रदाता कंपनी से जुड़े एन. ओलीवैरियस ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों का यौन उत्पीड़न किया जाना ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में महामारी के स्तर तक पहुंच गया है। अधिकतर विश्वविद्यालयों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे कर्मचारियों को विद्यार्थियों पर यौन संबंध के लिए दबाव बनाने से रोका जा सके। इतना ही नहीं ऐसा होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए भी पर्याप्त नियम नहीं हैं।

शिकायत करने से रोका जा रहा
कथित तौर पर सैकड़ों पीड़ितों ने कहा कि रोजाना उन्हें आधिकारिक तौर पर शिकायत नहीं करने के लिए रोका जा रहा है। उन्हें अपनी शिकायत वापस लेने या मामले को अनौपचारिक रूप से रफा-दफा करने के लिए भी कहा जा रहा है। कई विद्यार्थियों ने बताया कि शिक्षा या करियर पर पड़ने वाले असर के डर से अधिकतर शिकायतें की ही नहीं जातीं। इससे पता चलता है कि असल स्थिति खुलासे से कहीं ज्यादा भयावह है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें