फोटो गैलरी

Hindi Newsपढ़ें देश और दुनिया की अबतक की 10 बड़ी खबरें

पढ़ें देश और दुनिया की अबतक की 10 बड़ी खबरें

PM मोदी ने पांच साल का एजेंडा रखा, कहा- 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय...

पढ़ें देश और दुनिया की अबतक की 10 बड़ी खबरें
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 12 Mar 2017 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

PM मोदी ने पांच साल का एजेंडा रखा, कहा- 2022 तक न्यू इंडिया बनाएंगे
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत के बाद आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय 11 अशोका रोड पहुंचे। पीएम मोदी अशोक रोड पर कुछ दूर पैदल चलकर कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए कार्यालय पहुंचे। 

गडकरी बोले, मनोहर पर्रिकर ने नहीं दिया रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा
गोवा के नतीजों के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के इस्तीफा देने की अटकलों को खुद पर्रिकर ने खारिज किया है। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि मैने अभी तक रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

चुनाव में करारी हार के बाद ये बोले मुलायम यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पढ़ें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूरा विधि-विधान
होलिका दहन से पहले विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि इसमें लकड़ियों, गूलरी और कंड़े भी चढ़ाए जाते हैं। होली के दिन कुछ महिलाएं व्रत भी रखती हैं। कहा जाता है कि इस दिन पुत्रों की मंगल कामना के लिए व्रत किया जाता है। 

गूगल ट्रेड के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में आए चुनावों के परिणाम
उत्तर प्रदेश में चुनाव परिणामों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। शायद ही किसी को इस बात का अंदाजा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

नेपालियों ने फूंक दी SSB की बड़ा मजरा चेक पोस्ट, तनाव बढ़ा
बसही-नेपाल बार्डर पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात अराजकता की आग पिलर संख्या 203 तक पहुंच गई। देर रात नेपालियों ने एसएसबी की बड़ा मजरा चेक पोस्ट में आग लगा दी। 

13 मार्च से सेविंग अकाउंट से पैसे निकालने की लिमिट होगी समाप्त
नोटबंदी के बाद बचत खाताधारकों के लिए सबसे राहत वाली खबर आई है। वे 13 मार्च से अपने खातों से मनचाही राशि निकाल सकेंगे। साथ ही नोटबंदी के बाद विभिन्न खातों से निकासी पर लगी सभी प्रकार की सीमाएं समाप्त हो जाएंगी।

नीतीश ने बीजेपी को UP-उत्तराखंड जीत पर दी बधाई, नोटबंदी पर कहा..
यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की एतिहासिक जीत पर बिहार के नेताओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को बधाई दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया है।

पढ़ें, कितनी तकलीफें झेलकर सलमान ने घटाया 20 kg वजन
बॉलीवुड दंबग सलमान खान ने हाल ही में 18-20 किलो वजन घटाया है। उन्होंने वजन घटाने के दौरान आने वाली तकलीफों को बयां किया है।

धौनी के 'घर' होली मनाने पहुंचेगी टीम इंडिया, लेकिन...
बेंगलुरु टेस्ट में जीत के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी। 16 मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम होली के दिन धौनी के शहर रांची पहुंचेगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें