फोटो गैलरी

Hindi Newsट्रंप लोकतांत्रिक तरीके से काम करें : बुश

ट्रंप लोकतांत्रिक तरीके से काम करें : बुश

विरोधियों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के भीतर भी उनकी नीतियों को लेकर विरोध तेज हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति ने भी सोमवार को चुप्पी तोड़ते हुए ट्रंप...

ट्रंप लोकतांत्रिक तरीके से काम करें : बुश
एजेंसीTue, 28 Feb 2017 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

विरोधियों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के भीतर भी उनकी नीतियों को लेकर विरोध तेज हो गया है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति ने भी सोमवार को चुप्पी तोड़ते हुए ट्रंप को लोकतांत्रिक तरीके से काम करने की नसीहत दी।

आठ साल राष्ट्रपति रहे बुश से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह ट्रंप की तरह मीडिया को जनता का दुश्मन मानते हैं, तो उन्होंने कहा कि स्वतंत्र मीडिया लोकतंत्र का अविभिन्न अंग है। उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्र मीडिया हम जैसे लोगों को जवाबदेह बनाने के लिए जरूरी है।

सत्ता मोह पैदा कर सकती है, यह विनाशकारी हो सकती है, लिहाजा यह मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह सत्ता का दुरुपयोग करने वाले को जवाबदेह ठहराए। फिर चाहे यह अमेरिका हो या कोई और देश।’ बुश को भी इराक युद्ध को लेकर मीडिया की आलोचना सहनी पड़ी थी। बुश ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का नाम लेते हुए कहा कि उन जैसे शख्स को मैंने कई बार प्रेस की आजादी की अहमियत समझाने की कोशिश की। लेकिन हम खुद ऐसा नहीं करेंगे तो दूसरों को नसीहत देने की सोच नहीं सकते। 

अभी तो ट्रंप को एक माह हुआ
बुश से ट्रंप के वादों और उन्हें लागू करने के बारे में पूछा गया। बुश ने कहा कि ट्रंप को अभी एक माह हुआ है, देखते हैं कि चार साल में वह क्या करते हैं। सात मुस्लिम बहुल देशों पर प्रतिबंध के ट्रंप के फैसले पर बुश ने कहा कि वह कानून के अनुसार फैसलों पर यकीन रखते हैं। 

वाशिंगटन का राजनीतिक माहौल बेहद दूषित
बुश ने कहा कि वाशिंगटन का राजनीतिक माहौल बेहद दूषित हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नस्ली बयानबाजी, किसी पर व्यक्तिगत हमले या प्रताड़ना का विरोध करते हैं। 

विरोध प्रदर्शनों के पीछे ओबामा : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश भर में विरोध प्रदर्शनों और मीडिया की खबरों के पीछे पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का हाथ बताया है। उन्होंने प्रदर्शनों को प्रायोजित बताया है। हालांकि ट्रंप के मीडिया पर हमले नहीं रुके। उन्होंने सोमवार को कहा कि द न्यूयॉर्क टाइम्स झूठ लिखता है और इसके इरादे नेक नहीं हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी लड़ाई मीडिया से नहीं फर्जी मीडिया से है। फर्जी मीडिया विपक्षी पार्टी की तरह है। फर्जी मीडिया अमेरिकी जनता की दुश्मन है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें