फोटो गैलरी

Hindi News7 लाख रुपये में बिका गया दुनिया का सबसे महंगा बर्गर

7 लाख रुपये में बिका गया दुनिया का सबसे महंगा बर्गर

आपने भी कभी मैकडॉनल्ड्स में या गांव की किसी दुकान पर बर्गर खाया होगा। लेकिन आपको जानकार शायद ये हैरानी होगी की इस बार दुबई में एक बर्गर को 36,700 दीनार यानी (10,000 डॉलर) करीब सात लाख रुपये में ख़रीदा...

7 लाख रुपये में बिका गया दुनिया का सबसे महंगा बर्गर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

आपने भी कभी मैकडॉनल्ड्स में या गांव की किसी दुकान पर बर्गर खाया होगा। लेकिन आपको जानकार शायद ये हैरानी होगी की इस बार दुबई में एक बर्गर को 36,700 दीनार यानी (10,000 डॉलर) करीब सात लाख रुपये में ख़रीदा गया। बर्गर के बिक्री से जो रकम प्राप्त हुई उसे स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली संस्था पिंक कैरावन को डोनेट किया गया है। एक नीलामी के दौरान इसकी कीमत 36,700 दीनार लगाई गई।  
  
इस बड़े आयोजन को देखने के लिए दुबई सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने इस नीलामी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बड़े आयोजन की सहायता से पिंक कैरावन संस्था ने स्तन कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए करीब 108,755 दीनार की राशि जमा की।

आपको बता दें की इससे पहले बर्गर बनाने वाली ब्रिटिश फूड कंपनी रोडरी ने दुबई में विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के नाम पर एक बर्गर पेश था। इस बर्गर का नाम 'Burg खलीफा' रखा गया। इस बर्गर में मीट की 5 स्लाइसें लगाई गई थी और उनके ऊपर सोने की परत भी लगी हुई है। इस बर्गर को कंपनी ने 63 डॉलर में सोने का बर्गर लोगों के सामने पेश। किया दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी इसका स्वाद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें