फोटो गैलरी

Hindi Newsनहीं सुधरेंगे हम: 2.4 लाख लोगों के पास हेलमेट, पहनते सिर्फ 20,000 लोग

नहीं सुधरेंगे हम: 2.4 लाख लोगों के पास हेलमेट, पहनते सिर्फ 20,000 लोग

झारखंड के जमशेदपुर में चार लाख दोपहिया वाहन हैं। इनमें 60 प्रतिशत यानी दो लाख 40 हजार लोगों के पास हेलमेट हैं। इनमें महज एक लाख 20 हजार लोग ही हेलमेट पहनकर घर से निकलते हैं। उसमें भी 20 हजार लोग ऐसे...

नहीं सुधरेंगे हम: 2.4 लाख लोगों के पास हेलमेट, पहनते सिर्फ 20,000 लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Apr 2017 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के जमशेदपुर में चार लाख दोपहिया वाहन हैं। इनमें 60 प्रतिशत यानी दो लाख 40 हजार लोगों के पास हेलमेट हैं। इनमें महज एक लाख 20 हजार लोग ही हेलमेट पहनकर घर से निकलते हैं। उसमें भी 20 हजार लोग ऐसे हैं जिनके हैंडल या फिर हाथ में हेलमेट लटका होता है।

शहर में हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान जब यातायात पुलिस ने आंकड़ों का अध्ययन किया तो स्थिति चौंकाने वाली थी। मानगो यातायात इंस्पेक्टर अंजनी तिवारी बताते हैं कि मानगो चौक में चल रहे हेलमेट जांच के दौरान औसतन एक घंटे में 150 लोग पकड़े जाते हैं। उसमें 30 ऐसे होते हैं जिनके पास हेलमेट होता है। कदमा में भी गुरुवार को चले हेलमेट जांच के दौरान ऐसे ही आंकड़े सामने आए।

हम नहीं सुधरेंगे

12 सौ बिना हेलमेट के पकड़े जा रहे हैं प्रतिदिन

2 लाख रुपये प्रतिदिन हो रही है जुर्माना वसूली

2 सौ ऐसे है जो बार-बार पकड़े जाते हैं

4 सौ बचकर निकल जाते हैं

ये भी जानें

04 लाख हैं दोपहिया वाहन

2.4 लाख के पास हेलमेट

1.2 लाख घर से लेकर निकलते हैं

20 हजार लोग लटकाकर घूमते हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें