फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा स्टील में इस बार पांच करोड़ कम मिल सकता है बोनस

टाटा स्टील में इस बार पांच करोड़ कम मिल सकता है बोनस

टाटा स्टील में वर्ष 2016-17 में कर्मचारियों को पांच करोड़ रुपये कम बोनस मिल सकता है। इसका खुलासा टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा सुरक्षा पर जारी एनुअल बिजनेस प्लान (एबीपी) से हुआ है। टाटा स्टील में...

टाटा स्टील में इस बार पांच करोड़ कम मिल सकता है बोनस
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील में वर्ष 2016-17 में कर्मचारियों को पांच करोड़ रुपये कम बोनस मिल सकता है। इसका खुलासा टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा सुरक्षा पर जारी एनुअल बिजनेस प्लान (एबीपी) से हुआ है।

टाटा स्टील में प्रत्येक वर्ष कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दीपावली के समय बोनस मिलता है। लेकिन, इसके लिए कंपनी में एक फार्मूला तय है। इस फार्मूले के तहत उत्पादन, उत्पादकता और सेफ्टी के आंकड़ों के आधार पर बोनस तय होता है। सेफ्टी मद में ही कर्मचारियों को पांच से दस करोड़ रुपये मिलना है। लेकिन, कंपनी में चालू वित्तीय वर्ष में लॉस टाइम इंजरी फ्रिक्वेंसी रेट (एलटीआईएफआर) के तहत पांच बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जो इंडेक्स के हिसाब से 0.37 बनती हैं। प्राथमिक उपचार के नाम पर 384 मामले सामने आए हैं।

सेफ्टी मद में दस करोड़ रुपये : फार्मूले के तहत कर्मचारियों को प्रतिवर्ष दस करोड़ रुपये मिलते हैं। एक साल में एलटीआईएफआर अगर दो से कम हो तो बोनस में सेफ्टी के आंकड़ों के तहत दस करोड़ जुड़ेंगे। अगर आंकड़ा दो और चार के बीच रहा तो पांच करोड़ और इससे ज्यादा रहा तो कोई राशि नहीं मिलेगी। कंपनी में इस वर्ष पांच जानलेवा हादसे हुए हैं।

ठेका कर्मचारियों के साथ ज्यादा हादसे : टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व कंपनी में कार्यरत स्थायी कर्मचारियों का नेतृत्व करती है। चालू वित्तीय वर्ष में जो भी दुर्घटनाएं हुई हैं, वे ठेका कर्मचारियों के साथ हुई हैं। इसलिए बोनस के समय फार्मूले में ये आंकड़े जुड़ेंगे या नहीं? इस पर टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी बता रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें