यीशु के वचनों को जीवन शैली में करें शामिल : रेव्ह शांता
बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में नारी सशक्तीकारण कार्यक्रम में रविवार को महिलाओं को बाइबल वचनों से एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया।एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डिसिपलशिप नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय वीमेन...
बेल्डीह बैप्टिस्ट चर्च में नारी सशक्तीकारण कार्यक्रम में रविवार को महिलाओं को बाइबल वचनों से एकजुट होने का संकल्प दिलाया गया।
एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डिसिपलशिप नई दिल्ली के तत्वावधान में दो दिवसीय वीमेन इम्पैक्ट नेटवर्क सेमिनार में परिवार में महिला की अहम भूमिका से रूबरू कराया गया। सिस्टर शीरीन चरण ने आरंभिक प्रार्थना की।
प्रचारक रेव्ह. शांता रवाते ने यीशु के वचनों और बाइबल सुसमाचार को जीवन शैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। समूह में रहने और बाइबल शिक्षा से महिला अपने पति, परिवार, कलीसिया और समाज को मजबूत कर सकेंगी। सेमिनार में सिस्टर कल्याणी फिलिप्स, रेव्ह. मनोज चरण, गीती सुधा मोहंती, मेरी सैमुएल, लता रॉबर्ट, शर्ली, विन्नी, सुमाना बिश्वास, सुष्मिता, बारला, पूनम राय आदि का योगदान रहा। स्तुति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।