फोटो गैलरी

Hindi Newsदो गुटों का विवाद सात घंटे में सुलझा

दो गुटों का विवाद सात घंटे में सुलझा

शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के धोबना मोड़ स्थित एक जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। जानकारी...

दो गुटों का विवाद सात घंटे में सुलझा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के धोबना मोड़ स्थित एक जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलने पर एसडीओ नवीन कुमार,एसडीपीओ पुज्य प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच काफी संख्या में पुलिस बल तथा बज्र वाहन को भी मौके पर बुला लिया गया। दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर लगभग सात घंटे बाद मामले को सुलझाया गया। मामले को लेकर एसडीओ नवीन कुमार ने बताया कि विवाद को सुलझा लिया गया है। दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें