फोटो गैलरी

Hindi Newsकाले लड़के से नहीं करनी शादी पापा, नहीं माने तो लड़की ने उठाया यह कदम

काले लड़के से नहीं करनी शादी पापा, नहीं माने तो लड़की ने उठाया यह कदम

बिहार के जहानाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जान हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस हैरानी की बात को लड़की के परिजनों को भी सख्ते में डाल दिया है। गौरतलब है कि जहानाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की ने...

काले लड़के से नहीं करनी शादी पापा, नहीं माने तो लड़की ने उठाया यह कदम
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 11 Apr 2017 01:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के जहानाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जान हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस हैरानी की बात को लड़की के परिजनों को भी सख्ते में डाल दिया है। गौरतलब है कि जहानाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लड़की ने इसलिए आत्महत्या करली क्योंकि पिरजनों ने उसकी शादी एक सांवले लड़के से तय कर दी थी, जो उसे सही नहीं लगी। लड़की ने परिजनों को शादी से इंकार करना चाहा पर वो नहीं माने और आखिर में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। लड़की के परिजनों ने बताया कि यह शादी 2 मई को होनी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती आरती राज अपने माता-पिता और एक शादीशुदा बहन के साथ जहानाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी। करीब महीने भर पहले ही उसकी शादी तय हुई थी, शादी की तारीख दो मई थी। परिजन महेश ठाकुर ने बताया कि जिस लड़के से आरती की शादी तय हुई थी वह सांवला था।

आखिर में नहीं मानी बात तो लगा ली फांसी
आरती को लड़का पसंद नहीं था, इसे लेकर आरती को घरवालों ने काफी समझाया था कि घर परिवार सब ठीक है। भविष्य में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी। माता-पिता की बात से वह काफी परेशान रहती थी, रविवार को आरती ने अपने-आपको कमरे में बंदकर फांसी लगा ली। 

परिजनों ने फांसी से आरती को लटका देखा तो नीचे उतारा। पुलिस के साथ परिजन अस्पताल लेकर आरती को आए। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

हर घर काजू: 1000 रुपए किलो बिकने वाला यहां बिकता है सब्जियों के भाव

हड़ताल का असर: सुबह 6 से शाम 6 बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

CM नीतीश बिहार में शराब बैन के बाद इस पर भी लगा सकते हैं बैन
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें