फोटो गैलरी

Hindi Newsआदिवासी-मूलवासी विरोधी है सरकार: शिबू सोरेन

आदिवासी-मूलवासी विरोधी है सरकार: शिबू सोरेन

लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रघुवर सरकार पर निशाना साधा। झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी के पक्ष में सभा...

आदिवासी-मूलवासी विरोधी है सरकार: शिबू सोरेन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Apr 2017 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने रघुवर सरकार पर निशाना साधा। झामुमो प्रत्याशी साइमन मरांडी के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए श्री सोरेन भाजपा सरकार को आदिवासी और मूलवासी विरोधी बताया। गोपीकांदर के दुर्गापुर में सप्ताहिक हटिया में आयोजित कार्यक्रम को साईमन मरांडी, दिनेश विलियम मरांडी, सीता सोरेन, नलीन सोरेन, रविन्द्रनाथ महतो,लिा झामुमो अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, राजा हांसदा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी की जमीन को बेचने का साजिश रच रही है। झामुमो सूप्रीमो शिबू सोरेन इस क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें