फोटो गैलरी

Hindi Newsसिंचाई के साधन से खेती में रुझान बढ़ेगा: विधायक

सिंचाई के साधन से खेती में रुझान बढ़ेगा: विधायक

टुंडी विधायक राज किशोर महतो ने कहा कि सिंचाई के संसाधन को विकसित करने से किसानों में खेती करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। साथ ही कृषि को पूरे आधुनिक ढंग से किये जाने से यह रोजगार का रूप ले लेगा। विधायक...

सिंचाई के साधन से खेती में रुझान बढ़ेगा: विधायक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Apr 2017 02:21 AM
ऐप पर पढ़ें

टुंडी विधायक राज किशोर महतो ने कहा कि सिंचाई के संसाधन को विकसित करने से किसानों में खेती करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। साथ ही कृषि को पूरे आधुनिक ढंग से किये जाने से यह रोजगार का रूप ले लेगा। विधायक शनिवार को पूर्वी टुंडी के कोपली जोरिया में लगभग 80 लाख की लागत से बनने वाले चेकडैम का शिलान्यास करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि टुंडी की बहुसंख्य आबादी कृषि पर निर्भर है। लोग मेहनती भी है। संसाधन उपलब्ध कराए जाने से यहां खेती रोजगार का रूप ले पाएगा। इसके पूर्व विधायक ने दक्षिणी टुंडी के करमाटांड़ में भी लगभग 15 लाख की लागत के एक चेकडैम की आधारशिला रखी। उनके साथ आजसू के केन्द्रीय सदस्य रजनीश कुमार महतो, जिप सदस्य गुरुचरण बास्की, मुखिया निमाय सिंह, संजीत तिवारी, अशोक महतो एवं लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियंता आदि उास्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें