फोटो गैलरी

Hindi Newsयहां शिवरात्रि पर मांगी मन्नतें होती है पूरी

यहां शिवरात्रि पर मांगी मन्नतें होती है पूरी

शिवरात्रि में मांगी गई हर मन्नतें इस शिव मंदिर में पूर्ण होती है। धैया स्थित शिव शक्ति मंदिर प्राचिन मंदिरों में से एक है। मंदिर की 10 सालों से देख-रेख कर रहे मुख्य पुजारी कृष्ण मोहन पंडा बताते हैं...

यहां शिवरात्रि पर मांगी मन्नतें होती है पूरी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 01:21 AM
ऐप पर पढ़ें

शिवरात्रि में मांगी गई हर मन्नतें इस शिव मंदिर में पूर्ण होती है। धैया स्थित शिव शक्ति मंदिर प्राचिन मंदिरों में से एक है। मंदिर की 10 सालों से देख-रेख कर रहे मुख्य पुजारी कृष्ण मोहन पंडा बताते हैं कि इस मंदिर की अपनी अलग ही पहचान है। उन्होंने कई लोगों की मन्नते पूरी होते देखा है।

मन्नतें पूरी होने पर लोग विशेष पूजा करने पहुंचते हैं। अगर सच्चे मन से कुछ मांगा जाए तो मन्नतें पूरी होती है। उन्होंने मंदिर का इतिहार बताते हुए कहा कि झरिया के राजा ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। उन्होंने कई मन्नतें मांगी थी जो पूरी हुई।

2007 में भव्य रूप दिया गया : वर्ष 2007 में मंदिर की मरम्मती का काम किया गया। मंदिर को भव्य रूप दिया गया, इसके साथ ही मंदिर की देख-रेख के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के संरक्षक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष ध्रुव नाथ सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह और सचिव बाला शंकर चौधरी को मनोनित किया गया।

पारंपरिक विधि से होती है पूजा : मंदिर में पारंपरिक विधि के साथ पूजा- अर्चना की जाती है। आज भी मंदिर से शिव बारात नहीं निकलती है। लेकिन मंदिर में सुबह से ही रूद्राभिषेक किया जाता है। भव्य शृंगार व प्रसाद वितरण होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें