फोटो गैलरी

Hindi Newsअखिलेश सिंह ने बदला नाम, पर पहचान पत्र में फोटा उसी का

अखिलेश सिंह ने बदला नाम, पर पहचान पत्र में फोटा उसी का

अखिलेश सिंह को पकड़ने में लगी पुलिस के हाथ उसके कुछ दस्तावेज लगे हैं। इसमें अखिलेश के ऐसे पहचान पत्र हैं, जिसमें तस्वीर तो उसकी लगी है। लेकिन, नाम किसी और का है। जल्द पुलिस करेगी खुलासा...

अखिलेश सिंह ने बदला नाम, पर पहचान पत्र में फोटा उसी का
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Feb 2017 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिलेश सिंह को पकड़ने में लगी पुलिस के हाथ उसके कुछ दस्तावेज लगे हैं। इसमें अखिलेश के ऐसे पहचान पत्र हैं, जिसमें तस्वीर तो उसकी लगी है। लेकिन, नाम किसी और का है।

जल्द पुलिस करेगी खुलासा :

सूत्रों के अनुसार अखिलेश सिंह अपने उसी दस्तावेज के माध्यम से कुछ संपत्ति भी हासिल किया है। अब उसपर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। अखिलेश सिंह को खोजते हुए पुलिस टीम छत्तीसगढ़ पहुंची थी। वहां अखिलेश तो हाथ नहीं लगा, लेकिन उसके कागजात व अन्य सामान मिले हैं। संभव है कि इसका खुलासा दो-तीन दिन बाद पुलिस करेगी।

हत्या के समय बिहार में था अखिलेश :

पुलिस सूत्रों के अनुसार अखिलेश के बारे में उसकी संपत्ति से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी और उससे जुड़े लोगों के बारे में पता चला है। बताया जाता है कि उपेन्द्र सिंह की हत्या के वक्त अखिलेश बिहार में था। उसके बाद वह बनारस फिर नोएडा और छत्तीसगढ़ के बीच ही घूमता रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें