फोटो गैलरी

Hindi Newsप्यार की सजा: लड़की से किया प्यार तो युवक को पीट-पीट कर मार डाला

प्यार की सजा: लड़की से किया प्यार तो युवक को पीट-पीट कर मार डाला

झारखंड के गुमला में 20 साल के युवक का दूसरे धर्म की लड़की को प्यार करने और पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 20 साल के इस युवक को केवल इसलिए पीट पीटकर मार डाला गया क्योंकि उसने एक...

प्यार की सजा: लड़की से किया प्यार तो युवक को पीट-पीट कर मार डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 08 Apr 2017 03:24 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गुमला में 20 साल के युवक का दूसरे धर्म की लड़की को प्यार करने और पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 20 साल के इस युवक को केवल इसलिए पीट पीटकर मार डाला गया क्योंकि उसने एक दूसरे धर्म की लड़की से प्यार किया था। लड़की की उम्र 15  साल बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है पुलिस ने कहा, अभी ये कहना मुश्किल है कि ये मामला सांप्रदायिक है या नहीं। पुलिस ने बताया कि लड़के को लड़की से एक साल पहले प्यार हुआ था। दोनों का रिश्ता पिछले एक साल से चल रहा है। लड़के को कई धमकियां पहले भी मिल चुकी है। 

पढ़ें चंपारण के सौ साल, इतिहास 

दरअसल, आस पास के लोगों ने युवक को लड़की को स्कूटर में घर छोड़ते देखा था। उसके बाद से उसपर नजर बनाकर रखी थी। लोगों ने उसे घेर लिया और खंभे से बांधकर उसे डंडे से खूब पीटा। लड़के की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ये घटना गुरुवार की है, लेकिन मामले की जांच कल से शुरू हुई है। 

पुलिस ने बताया कि लड़के को लड़की के घरवाले पसंद नहीं करते थे। दोनों का रिश्ता उन्हें पसंद नहीं था।

अब ट्रेन में मिलेगा ताजा खाना, जानिए कैसे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें