फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद में आज लोगों को जीने की कला सिखाएंगे श्री श्री रविशंकर

धनबाद में आज लोगों को जीने की कला सिखाएंगे श्री श्री रविशंकर

देवघर के बाद आज आर्ट ऑफ लिविंग (जीने की कला) के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर धनबाद में अपना कार्यक्रम करेंगे। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में उनके संबोधन की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। आज दोपहर वह...

धनबाद में आज लोगों को जीने की कला सिखाएंगे श्री श्री रविशंकर
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Mar 2017 01:04 PM
ऐप पर पढ़ें

देवघर के बाद आज आर्ट ऑफ लिविंग (जीने की कला) के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर धनबाद में अपना कार्यक्रम करेंगे। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में उनके संबोधन की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। आज दोपहर वह देवघर से हेलीकॉप्टर से धनबाद पहुंचेंगे। यहां गोल्फ ग्राउंड तथा आईआईटी आइएसएम में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात को धनबाद में ठहरेंगे और शुक्रवार की सुबह दस बजे रांची चले जाएंगे। 

बुधवार को डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तय दिशा निर्देशों के पालन कड़ाई से पालन करने को कहा गया। एसएसपी मनोज रतन चोथे व अनुमंडलाधिकारी महेश कुमार संथालिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए आदेश जारी कर दिया है। बुधवार शाम को तैनात सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल (गोल्फ ग्राउंड) पहुंचे। वहां एसडीओ महेश संथालिया तथा डीएसपी विधि-व्यवस्था ने अधिकारियों को कार्यक्रम की ब्रीफिंग दी। 

एक बजे पहुंचेंगे धनबाद: श्री श्री देवघर से दिन के एक बजे के करीब बरवाअड्डा हवाईपट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां से वह गोविंदपुर सुखी निवास जाएंगे। वहां विश्राम करेंगे। सवा चार बजे के करीब गोविंदपुर से निकल कर कार्यक्रम स्थल गोल्फ ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। यहां से साढ़े छह बजे के करीब आईआईटी आइएसएम के लिए निकलेंगे। वहां से साढ़े आठ बजे गोविंदपुर सुखी निवास जाएंगे। रात में वहां ठहरने के बाद सुबह दस बजे रांची चले जाएंगे।  

ये है सुरक्षा के इंतजाम

 गोल्फ ग्राउंड में 11 दंडाधिकारी व 40 पुलिस अफसर तैनात रहेंगे 
 ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग से दंडाधिकारी व पुलिस अफसर
 दो द्वारा से वीवीआइपी आएंगे और तीसरा मुख्य प्रवेश द्वार होगा  

कार्यक्रम स्थल (गोल्फ ग्राउंड) तथा इसके आस-पास वाहनों को पार्क करने पर रोक रहेगी। वाहन के कोई भी गोल्फ ग्राउंड के प्रवेश द्वार तक जा सकता है। इसके बाद वाहनों को वहां से हटिया मोड़ होते हुए जिला परिषद मैदान जाना होगा। यहीं वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इंप्लाइमेंट एक्सचेंज ऑफिस में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें