फोटो गैलरी

Hindi Newsकुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई

  जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकी हमले के दौरान शहीद कैप्टन आयुष यादव को नम आंखों से विदाई दी गई। उनका शरीर सिद्धनाथ घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। तिरंगे में लिपटे शव क

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 01:51 PM



जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकी हमले के दौरान शहीद कैप्टन आयुष यादव को नम आंखों से विदाई दी गई। उनका शरीर सिद्धनाथ घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। तिरंगे में लिपटे शव को अंतिम विदाई देने के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। सेना के अधिकारी, मंत्री, विधायक और शहर के गणमान्य लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

चकेरी के डिफेंस कॉलोनी निवासी सेना की आर्टिलरी में तैनात कैप्टन आयुष यादव आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। शुक्रवार शाम को सेना के विशेष विमान से प्रार्थिक शरीर कानपुर लाया गया। रात में शव आर्मी अस्पताल में रखवा दिया गया था। शनिवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित घर ले जाया गया। यहां शहर के गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।



प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, एसएसपी आकाश कुलहरि, एडीएम सिटी केपी सिंह समेत कई स्कूलों के बच्चे भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेंट जोसफ स्कूल के बच्चे हाथों नारे लिखी तख्ती लिए हुए थे। इसमें लिखा था कि देश के वीर सपूत की शहादत को हम हमेशा याद रखेंगे।

हर आंखों में गम और गुस्सा

कैप्टन आयुष को आखिरी विदाई देने पहुंची हर आंखों में आंसू थे। पुष्प अर्पित करके लोग रो पड़े। मां सरला देवी, बहन पारुल और आयुष के रिश्तेदारों को लोग ढांढस बंधा रहे थे। महिलाएं, स्कूली बच्चे, मोहल्ले के लोग अपने लाल को देखने के लिए उमड़ पड़े। आसपास के लोग आयुष के बचपन की यादों में खो रहे।

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई1 / 3

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई

पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी

डिफेंस कॉलोनी स्थित घर से अंतिम यात्रा रवाना हुई तो भीड़ भारी गुस्से में थे। मौजूद लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए। केंद्र सरकार से तुरंत प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

आतंकी-नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिवार को गोद लेंगे IAS अफसर

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ सिद्धनाथ घाट पर आखिरी विदाई दी गई। सैन्य अफसरों ने सेना की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लाल को आखिरी सैल्यूट किया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ गंगा तट पर आखिरी विदाई दी गई। मुखाग्नि पिता अरुणकांत सिंह यादव ने दी।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह कुपवाड़ा में सेना कैंप पर फिदायीन हमला हुआ था। इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे और दो हमलावर मारे गए थे। शहीद जवान में एक कानपुर का है। 

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई2 / 3

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई3 / 3

कुपवाड़ा शहीद: नम आंखों से कैप्टन आयुष को दी गई अंतिम विदाई