फोटो गैलरी

Hindi Newsसिंह मेंशन का मामा पिस्टल समेत धराया

सिंह मेंशन का मामा पिस्टल समेत धराया

नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को रामधीर सिंह के साले प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया है। सिंह मेंशन के करीबी मोनू सिंह और अशोक महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों...

सिंह मेंशन का मामा पिस्टल समेत धराया
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Mar 2017 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को रामधीर सिंह के साले प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया है। सिंह मेंशन के करीबी मोनू सिंह और अशोक महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से गोलियों के साथ एक पिस्टल और रिवाल्वर भी बरामद किया गया है।

पुलिस का दावा है कि नीरज सिंह की हत्या में सिंह मेंशन के करीबी जयनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, धनंजय सिंह उर्फ धनजी और रंजय के भाई संजय की संलिप्तता उजागर हुई है। हत्या के वक्त तीनों का मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर मिला है। गुरुवार को तीनों को जेल भेजा जाएगा।

डीआइजी साकेत सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। हत्याकांड की प्राथमिकी में नामजद आरोपी बने झरिया विधायक संजीव सिंह व उनके भाई सिद्धार्थ गौतम की संलिप्तता पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। पुलिस का कहना है कि शूटर और रेकी करने वालों की तलाश जारी है। किसने रची थी हत्या की साजिश

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें