फोटो गैलरी

Hindi Newsपेशावर कांड के नायक गढ़वाली को याद किया

पेशावर कांड के नायक गढ़वाली को याद किया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड दिवस पर पेशावर कांड के नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। कांग्रेस...

पेशावर कांड के नायक गढ़वाली को याद किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Apr 2017 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर कांड दिवस पर पेशावर कांड के नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंन्द्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के देश एवं प्रदेश के समग्र विकास के सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने की बात कही।

तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने गढ़वाली को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि वीर चन्द्र सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत में कैद हिंदुस्तान को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उन्होंने पेशावर में अंग्रेजों के निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को नकारते हुए उनके खिलाफ आजादी का बिगुल भी फूंका था। इसी कारण अंग्रेजी हुकूमत ने गढ़वाली को प्रताड़नायें भी दी थी। पूर्व काबीना मंत्री एसएस नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने महात्मा गांधी के आजाद भारत की कल्पना को साकार करने का प्रयास किया है। उन्होंने महापुरूषों की जीवनी एवं कार्यों को नई पीढ़ी को हस्तातंरित करने की बात भी कही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री रवीन्द्र जजेडी, विजय नारायण सिंह, राकेश मित्तल, रमेश चंद्र खंतवाल, सूरज कांति, लक्ष्मण सिंह रावत, मनमोहन सिंह नेगी, विनय सिंह नेगी, मनवर सिंह आर्य, मदन सिंह रावत, राजेन्द्र असवाल, चन्द्रमोहन सिंह रावत, सतीश मलाशी, बिजेन्द्र चौधरी, देवेन्द्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें