फोटो गैलरी

Hindi NewsNEW YEAR 2017 : कुछ इस तरह से करें नए साल का स्वागत

NEW YEAR 2017 : कुछ इस तरह से करें नए साल का स्वागत

नया साल आपके जीवन में नई उमंग और नई खुशियां लेकर आए। नए साल का स्वागत सभी अपने अपने तरीके से करते हैं। अपने परिवार के सुख और समृद्धि के लिए हमें अपने घर को भी नए साल के स्वागत के लिए तैयार करना...

NEW YEAR 2017 : कुछ इस तरह से करें नए साल का स्वागत
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Dec 2016 06:16 AM
ऐप पर पढ़ें

नया साल आपके जीवन में नई उमंग और नई खुशियां लेकर आए। नए साल का स्वागत सभी अपने अपने तरीके से करते हैं। अपने परिवार के सुख और समृद्धि के लिए हमें अपने घर को भी नए साल के स्वागत के लिए तैयार करना चाहिए। नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर करना होगा। इन आसान उपायों के साथ हम इस बार नए साल का स्वागत करें। 

नए साल का स्वागत हमें अपने घर के प्रवेश द्वार से करना चाहिए। घर के मुख्य द्वार पर ऊं, स्वास्तिक या श्री का निशान बनाएं। चांदी का स्वास्तिक भी लगा सकते हैं। घर से पुराने और बोरिंग चित्रों को हटा दें। इनकी जगह उत्साह भर देने वाली पेंटिंग्स लगाएं। इन चित्रों को पूरब दिशा में लगाएं। सूर्य की पेंटिंग भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।

घर से पुराने कबाड़ को बाहर निकाल दें। घर को नीला, सफेद, पीला या हरे रंग में पेंट कराएं। घर की उत्तर पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु में उत्तर दिशा को धन और भाग्य वृद्धि के लिए माना जाता है। इसलिए इस दिशा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर में उत्तर दिशा में कुबेर देवता को स्थान दें। 

घर से टूटा कांच, टूटे बर्तन, टूटा पलंग या टूटा फर्नीचर हटा दें। घर में भगवान की कोई भी मूर्ति खंडित न हो। कोई भी टूटा पेन न रखें। घर में प्लास्टिक के फूल न रखें। हमेशा अपने घर को ताजे फूलों से सजाएं। नए साल पर घर में मनी प्लांट, तुलसी के पौधे लगाएं। 

नए साल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें