फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : अमित

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : अमित

भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक 23 अप्रैल को लोहरदगा में हुई। इसकी अध्यक्षता अनिल उरांव ने की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश...

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ : अमित
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Apr 2017 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक 23 अप्रैल को लोहरदगा में हुई। इसकी अध्यक्षता अनिल उरांव ने की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश सिहं, जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, नरेन राज, अजातशत्रु आदि शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसका सबसे मजबूत अंग युवा मोर्चा है। भाजपा अगर झंडा है तो युवा मोर्चा डंडा हैं, जिसे हमें मजबूत करना है। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, जो विकास और जनकल्याण के अच्छे काम कर रही हैं। इसकी जानकारी कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं और अधिकाधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।

जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का मुख्य दारोमदार भाजयुमो पर होगा। इसकी तैयारी में भाजपा के युवा कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। हमें समाज और देश को अच्छा संदेश देना है। राजनीति के उच्च आदर्शों को कायम करना है। राजमोहन राम ने कहा कि विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने में लगे हैं, भाजयुमो कार्यकर्ता ऐसा न होने दें। कार्यक्रम समन्वयक लाल अविनाश शाहदेव ने भाजयुमो जिला टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें