फोटो गैलरी

Hindi Newsरिश्वतखोरी करने वाले जेल जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

रिश्वतखोरी करने वाले जेल जाएंगे: श्रीकांत शर्मा

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार के अब तक के कामकाज पर 100 दिन बाद श्वेत पत्र जारी होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार की योजनाएं लखनऊ...

रिश्वतखोरी करने वाले जेल जाएंगे: श्रीकांत शर्मा
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार के अब तक के कामकाज पर 100 दिन बाद श्वेत पत्र जारी होगा।

उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार की योजनाएं लखनऊ तक ही सीमित रही। सड़क, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था व बेसिक शिक्षा में बहुत सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर रात में रहते हैं या नहीं ये मंत्री व संबंधित अधिकारी देखेंगे। जबकि प्रभारी मंत्री और अधिकारी जमीनी स्तर पर केंद्र व राज्य की योजनाओं की जांच करेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेन्स की नीति है प्रदेश सरकार की। अब केवल हटाया नहीं बल्कि एफआईआर दर्ज होगी। रिश्वतखोरी करने वाले सीधे जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी गांव में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लाइट रहेगी। फाल्ट का बहाना नहीं चलेगा।  

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जन सहभागिता से सफाई और पानी संरक्षण किया जाएगा। डीएम, प्रधानों के साथ मिलकर चलाएंगे अभियान। सरकार और संगठन से समन्वय के लिए कोर ग्रुप बना है।

श्री शर्मा ने कहा कि हर दिन एक मंत्री बीजेपी ऑफिस में जनता की समस्या सुनेगा। सीएम आवास पर जन सुनवाई जारी रहेगी। उनके न रहने पर एक राज्य मंत्री सुनेंगे। जिन जिलों से अधिक शिकायत लखनऊ पहुंची तो वहां के डीएम और कप्तान तलब किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसी घटना के होने पर अफसरों को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचना होगा और सीएम ऑफिस को तुरंत सूचना देनी होगी।

श्री शर्मा ने कहा कि जिलों के अफसर कैंप ऑफिस से काम तत्काल बंद कर दें। ऑफिस में जाएं, जनता को सुनें। सुबह 9 से 11 तक जनता से मिलें। दिन में तहसील व थानों का औचक निरीक्षण करें। शाम 6 बजे फिर ऑफिस में रहें। उन्होंने कहा कि सीएम कभी भी किसी अधिकारी को लैंडलाइन से फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें