फोटो गैलरी

Hindi Newsकर्मचारियों ने कार्यालय का समय स्पष्ट करने की उठाई मांग

कर्मचारियों ने कार्यालय का समय स्पष्ट करने की उठाई मांग

कार्यालय खुलने का समय स्पष्ट किया जाए। सुबह नौ बजे कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर पर अनुपस्थित दर्ज कर दी जा रही। यह मांग शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में आयोजित राज्य...

कर्मचारियों ने कार्यालय का समय स्पष्ट करने की उठाई मांग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 28 Apr 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यालय खुलने का समय स्पष्ट किया जाए। सुबह नौ बजे कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर पर अनुपस्थित दर्ज कर दी जा रही। यह मांग शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में उठाई गई।

परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अधिकारियों को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में जनता की समस्या सुनकर उसे निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों का कहना है कि यह शासनादेश अधिकारियों के लिए था न कही कर्मचारियों के लिए। लेकिन इसकी आड़ में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सुबह नौ बजे कार्यलय न पहुंचने वाले कर्मचारियों को अनुपस्थित दर्ज कर दी जा रहा है। जबकि कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने का समय 10 बजे सै है। र्कर्मचारियों का कहना है कि इस भ्रम को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। जिससे कर्मचारियों का उत्पीड़न रुक सके। इस दौरान केके सचान, गिरीश चन्द्र मिश्रा, उमेश राव, आशीष पांडेय, डॉ. पीके सिंह, अशोक कुमार, बीएन मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें