फोटो गैलरी

Hindi Newsनिर्दोष पर से केस वापस ले प्रशासन

निर्दोष पर से केस वापस ले प्रशासन

गौसनगर की घटना में फंसे निर्दोष लोगों पर से केस वापस ले जिला प्रशासन। घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई जरूरी है। ये बातें भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों...

निर्दोष पर से केस वापस ले प्रशासन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Apr 2017 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

गौसनगर की घटना में फंसे निर्दोष लोगों पर से केस वापस ले जिला प्रशासन। घटना को अंजाम देने वालों को चिन्हित कर शीघ्र कार्रवाई जरूरी है। ये बातें भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष धनश्याम ठाकुर ने कही। न्याय मार्च में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व आमलोगों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दिये गये आश्वासन पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि 10 दिन के अंदर निर्दोष लोगों को दोष मुक्त नहीं किया गया तो पार्टी विरोध में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करने वालों लागों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसी कार्रवाई करने से परहेज करने की सलाह दी है। मौके पर देवन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार मुन्ना, अरुण सिंह, भिखारी भंडारी, कुशेश्वर सहनी, अखिलेश ठाकुर भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें