फोटो गैलरी

Hindi Newsसरिया मार गिरोह ने तीन घरों में डाली डकैती, गृह स्वामी की हत्या

सरिया मार गिरोह ने तीन घरों में डाली डकैती, गृह स्वामी की हत्या

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरा में सरिया मार गिरोह ने तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने विरोध करने पर पर गृह स्वामी की सरियों से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर...

सरिया मार गिरोह ने तीन घरों में डाली डकैती, गृह स्वामी की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 Apr 2017 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

मन्सूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरा में सरिया मार गिरोह ने तीन घरों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने विरोध करने पर पर गृह स्वामी की सरियों से पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। उसकी पत्नी को गंभीर घायल कर दिया। शोरगुल पर बदमाशों और ग्रामीणों के बीच फायरिंग होने की भी सूचना हैं। घटना से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। शव उठाने पर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया। जल्द खुलासे का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने शव को उठने दिया। डीआईजी व एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट टीम घटनास्थल पर पहुंची।

गांव पुरा में रात्रि लगभग दो बजे सरिया मार गिरोह के बदमाश छत के रास्ते जितेन्द्र त्यागी उर्फ डब्बू के घर में घुस गये। बदमाशों ने घर घुसकर लूटपाट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने जितेन्द्र की सरियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी अर्चना को गंभीर घायल कर दिया। वारदात के समय उनका बेटा आदर्श बाहर के कमरे में सोया हुआ था। बदमाशों ने बाहर का कुंडा लगा दिया। यहां वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश राजबीर त्यागी के घर में घुस गये। बदमाशों ने उसके परिवार की पिटाई करते हुए नकदी व जेवरात लूट लिये। बदमाश नीशू त्यागी के मकान में घुस गये। बदमाशों ने उसकी पत्नी सोनिया व मां रश्मि को बंधक बनाकर 22 हजार की नकदी व जेवरात लूट लिये। तीनों घरों में डकैती डालने के बाद बदमाश फरार हो गये। रात्रि में पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन पुलिस को हत्या की जानकारी नहीं हो पायी। सुबह बाहर से कुंडा लगा होने पर आदर्श ने शोर मचाया तो पडोसी संजय ने छत के रास्ते आकर दरवाजा खोला। कमरे में मां पिता को लहूलुहान पड़ा देखकर बेटा दंग रहा गया। इसी बीच बदमाशों को घेरने के लिए गांव में जाग हुई तो बदमाशों की ओर से ग्रामीणों को आतंकित करने के लिए फायरिंग भी की गई। जवाब में ग्रामीणों ने भी गोली चलाई। मन्सूरपुर पुलिस सुबह गांव में पहुंची। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल महिला का उपचार मेरठ के नर्सिंग होम में चल रहा है। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री डा. संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। डीआईजी सहारनपुर रेंज जितेन्द्र कुमार शाही गांव में पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की गहनता से जांच करते हुए दिशा निर्देश दिये।पुलिस का खोजी कुत्ता मकान के बाहर आकर रुकामुजफ्फरनगर। पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वॉयड व फिंगर प्रिट टीम को साथ लेकर गांव पहुंचे। टीम ने तीनों घरों से फिंगर पिं्रट उठाये। पुलिस का खोजी कुत्ता मकान से बाहर निकलने के बाद कुछ दूरी पर घूमने के बाद रुक गया। उससे पुलिस को विशेष सफलता हाथ नहीं लगी। मृतक के मकान में बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। बदमाशों ने मकान की छत पर बनी मुम्मी में लगायी गयी खिड़की जाली की उखाडी। उसके बाद अन्दर से दरवाजा खोलकर मकान में घुसे। बदमाशों ने इसी मकान के गृह स्वामी व उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटा, अन्य दोनों मकानों में परिवार से ज्यादा मारपीट नहीं की। पुलिस इस बिंदु पर विशेष तौर पर जांच कर रही है। बदमाश 10 से 15 के बीच बताये जा रहे है। सभी ने कच्छा बानियान पहना हुआ था। पुलिस को दी गयी तीन तहरीर मुजफ्फरनगर। तीनों घरों में डकैती की वारदात में पुलिस को तीन तहरीर दी गयी। मृतक के बेटे आदर्श ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती के दौरान हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य दोनों मकान मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि उनकी तहरीरों को विवेचना में शामिल कर लिया जायेगा।पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कियामंसूरपुर। गांव पुरा में जितेन्द्र उर्फ डब्बू मर्डर वाले मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव में लाया गया शव को देख कर परिजन बुरी तरह से बिलख-बिलखकर रोने लगे, ग्रामीणों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर भर आई। बाद में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक उमेश मलिक, एसडीएम खतौली शीतल प्रसाद गुप्ता, ग्राम प्रधान नीरज त्यागी, बुढाना चेयरमैन जितेंद्र त्यागी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें