फोटो गैलरी

Hindi Newsसड़क दुर्घटना में चिकित्सक घायल

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक घायल

जिला कारागार में तैनात चिकित्सक जी प्रसाद शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। वह कानपुर नगर किसी काम के लिए अपने निजी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। औड़िहार कानपुर मार्ग पर जाते समय...

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 22 Apr 2017 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला कारागार में तैनात चिकित्सक जी प्रसाद शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। वह कानपुर नगर किसी काम के लिए अपने निजी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। औड़िहार कानपुर मार्ग पर जाते समय दोपहर में उनकी कार किसी वाहन को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे गंभीरावस्था में इलाहाबाद स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें