फोटो गैलरी

Hindi Newsआंधी- पानी ने जिलेभर में मचायी भारी तबाही

आंधी- पानी ने जिलेभर में मचायी भारी तबाही

पूरा शहर रविवार की रात गहरी नद्रिा में सोया था। तभी अचानक करीब 1.50 बजे रात्रि तेज आंधी का कहर शुरू हो गया। हवा की गति इतनी तेज थी कि लोगों में भय व्याप्त हो गया। आंधी के साथ मूसलधार बारिश होने लगी।...

आंधी- पानी ने जिलेभर में मचायी भारी तबाही
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 Apr 2017 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पूरा शहर रविवार की रात गहरी नद्रिा में सोया था। तभी अचानक करीब 1.50 बजे रात्रि तेज आंधी का कहर शुरू हो गया। हवा की गति इतनी तेज थी कि लोगों में भय व्याप्त हो गया। आंधी के साथ मूसलधार बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक मौसम का तांडव चलता रहा। अचानक आयी आंधी- पानी ने जिले में तबाही मचा दी। आंधी से दर्जनों पेड़ उखड़ गये। कई घरों से एस्बेस्टस तेज हवा में उड़ गये।

गेहूं की फसल व केले को भारी नुकसान: मूसलधार बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेत में बोझा बनकार रखी गयी गेहूं फसल के भीगने से किसानों को काफी क्षति हुई। वहीं तेज हवा से बाग में आम के टिकोले भी जबर्दस्त रूप से गिरकर बर्बाद हुए। केले के पौधे को तेज हवा ने तोड़ मरोड़ कर बुरी तरह बर्बाद कर दिया। इन केलों में अभी फल भी ठीक से तैयार नहीं थे।

पेयजल के लिए मची रही हाहाकार: तेज आंधी से जगह- जगह तार टूटने से बिजली अचानक गुल हो गयी। बिजली सुबह से गायब थी। लोग अपने घरों की टंकी में मोटर पंप से पानी नहीं चढ़ा सके। पेयजल को लेकर लोगों में हाहाकार मचा रहा। शहर के स्टेशन मीना बाजार रोड में तेज आंधी में कस्टम कार्यालय के पास विशाल पेड़ गिर गया। जिससे अहले सुबह से दोपहर 12 बजे तक आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। लोग जाम से किसी तरह मशक्कत कर बाहर निकलते रहे।

स्टेशन रोड में घंटों लगा रहा जाम: इस दौरान स्कूली बस भी आकर जाम में फंस गयी। बस में बैठे बच्चे भी भूख व प्यास से बिलबिलाते रहे। सरकारी कार्यालयों सहित ट्रेन पकड़ने जानेवाले यात्री भी जाम से निकलने को छटपटाते दिखे। जाम ऐसा लगा रहा कि चाहकर भी लोग न आगे निकल पा रहे थे और न पीछे ही निकल पाने में कामयाब हो रहे थे। जो जहां था किसी तरह सरकते रहे।

पेड़ काटकर जेसीबी से हटाया: पैदल यात्रियों को भी निकल पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने में मजदूर जुटे रहे। करीब 11.30 बजे जेसीबी को लाया गया। मुख्य मार्ग पर गिरे दरख्त को हटाने के बाद करीब 12 बजे से आवागन सुचारु हो सका। वहीं कचहरी चौक व बैंक रोड मीनाबाजार में भी जाम से लोग हलकान रहे।

बारिश से हरी सब्जियों को फायदा: बारिश होने से हरी सब्जियों को काफी लाभ हुआ है। बारिश से गरमा सब्जियों की खेती में जान आ गयी। किसान सुबह में ही सब्जियों में खाद देने को निकल पड़े। किसानों द्वारा भिंडी, नेनुआ, कद्दू, मर्चिा,खीरा आदि की खेती की गयी है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी-पानी ने ढाया कहर: अरेराज। प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार की रात आयी तेज आंधी पानी से लाखों की क्षति हो गयी। हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटी। मलाही के प्रसाद के घर के बगल में अवस्थित एक विशाल पेड़ गिर गया। वहीं नगर पंचायत के वार्ड नौ के शिव बच्चन पटेल की झोपड़ी गिर गयी। क्षेत्र के लोकेश कुमार, विकास कुमार, सोनेलाल प्रसाद, प्रीति पाण्डेय व साहेब आलम की माने तो इस आंधी पानी से सबसे अधिक क्षति आम व लीची की हुई है। बीएओ राजबिहारी व सीओ रघुनाथ तिवारी ने जानमाल की क्षति नहीं होने की बात कही।पिछले 24 घंटों से वद्यिुत सेवा बाधित है।

बिजली नहीं रहने के कारण अरेराज नगर पंचायत में पानी की सप्लाई भी 24 घंटे से बाधित है। इसका असर बैंक, संचार व्यवस्था सहित कई अन्य विभागों पर हुआ है। कनीय अभियंता चंद्रकांत ने बताया की आंधी और बारिश के चलते वद्यिुत बाधित है। नि.प्र.

सुगौली प्रखंड के कइ गांवों में बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे समाचार प्रेषण तक वद्यिुत आपूर्ति ठप है। रबी की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों मे गेहूं की कटनी के बाद रखे बोझे भी तेज हवा से दूर जा गिरे। वहीं कई कच्चे फूस के घर भी गिर पड़े हंै। इस बाबत सीओ बदरी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तेज आंधी पानी से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है।

तुरकौलिया की जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के करीब एक दर्जन झोपड़ी क्षतग्रिष्त हो गया है। पंचायत समिति सदस्य मनोज प्रसाद ने बताया कि झोपडी क्षतग्रिष्त हो जाने से गरीब परिवार बेघर हो गए हंै। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 3 के गया साह, राजेश साह, एनुल मियां, प्रमोद साह वार्ड 4 के भोला साह, च्द्रिरका साह, बागड़ साह, चंदेश्वर साह, अमेरिका सहनी आदि का घर को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से बेघर हुए गरीबो को मुआवजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें