फोटो गैलरी

Hindi Newsबेघरों को जमीन उपलब्ध कराए सरकार, प्रदर्शन

बेघरों को जमीन उपलब्ध कराए सरकार, प्रदर्शन

भारतीय बहुजन कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरबसराय से शुरू हुआ। मुर्गिया चौक, गांधी चौक, पंडित दीन दयाल चौक, राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला परिसर भीम राव...

बेघरों को जमीन उपलब्ध कराए सरकार, प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय बहुजन कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरबसराय से शुरू हुआ। मुर्गिया चौक, गांधी चौक, पंडित दीन दयाल चौक, राजीव गांधी चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुए किला परिसर भीम राव अंबेदकर चौक पर समाप्त हुआ। बीबीसी सदस्य कलेक्ट्रेट के पास पहुंच कर धरना दिया।

अंबेदकर चौक पर सभा को संबोधित कर रहीं बीबीसी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंजू कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में जल, जमीन और जंगल पर आम लोगों का अधिकार है। आज देश की 40 करोड़ जनता शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं। देश में करीब 180 करोड़ बीघा जमीन है, इनमें से करीब 102 करोड़ बीघा जमीन मात्र दस प्रतिशत लोगों के हाथों में है।

78 करोड़ बीघा जमीन अगर देश के भूमिहीन जनता में बांट दी जाए तो बेघर लोगों को घर मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेदकर ने गोलमेज सम्मेलन में पूथक निर्वाचन और भूमि आवंटन ये दो मांगें रखी थीं और उनकी इन दोनों मांगों को अंग्रेजो ने भी जायज बताया था, लेकिन आजादी के बाद ऐसा नहीं हो सका। जुलूस में करीब सौ से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।

बने गरीबी नहीं अमीरी रेखा

मंजू कुमारी ने कहा कि देश में गरीबी नहीं बल्कि अमीरी रेखा बने। देश में सभी प्रकार के टैक्स को हटाकर सिर्फ अमीरी रेखा से अधिक पर 5 प्रतिशत का टैक्स लगाना चाहिए। इससे देश के राजस्व के करीब 25 लाख अतिसंपन्न लोगों से ही 150 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। इसका इस्तेमाल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें