फोटो गैलरी

Hindi Newsजीभ का रंग बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानें ये 10 संकेत

जीभ का रंग बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानें ये 10 संकेत

आपकी जीभ की रंगत से सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी आप जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह जीभ दिखाने को बोलते हैं। जीभ देखकर वह अंदाजा लगाते हैं कि क्या समस्या हो सकती है और...

जीभ का रंग बताएगा आपकी सेहत का हाल, जानें ये 10 संकेत
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 06 Feb 2017 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आपकी जीभ की रंगत से सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपने देखा होगा कि कभी-कभी आप जब डॉक्टर के पास जाते हैं तो वह जीभ दिखाने को बोलते हैं। जीभ देखकर वह अंदाजा लगाते हैं कि क्या समस्या हो सकती है और आपकी सेहत कैसी है।

जीभ का रंग और उस पर जमी परत कई बार बीमारियों के संकेत देती हैं, आप भी इन संकेतों को जानकर खुद को अलर्ट रख सकते हैं। 

जानें ये खास संकेत 

1- अगर आपकी जीभ का रंग हल्का गुलाबी है और उस पर दाग धब्बे नहीं हैं तो यह स्वस्थ जीभ की निशानी है। ऐसी जीभ नम होती है।

2- दवाओं का साइड इफेक्ट होता है तो जीभ बैंगनी या नीले रंग की हो जाती है। अगर जीभ का रंग ऐसा है तो यह बिटामिन बी 2 की कमी, शरीर में दर्द और सूजन का संकेत है। इसके अलावा यह नर्वस सिस्टम में गड़बड़ी का भी संकेत करता है।

3- चमकते लाल रंग वाली जीभ का मतलब बुखार, अंदरूनी चोट या संक्रमण हो सकता है। बिटामिन बी और आयरन की कमी का भी संकेत है।   

4- जीभ पर पीले रंग की परत सर्दी, वायरल इंफेक्शन, आंतों की समस्या और अपच का संकेत देती है। बिटामिन बी 12 की कमी भी हो सकती है।

5- जीभ में छोटे-छोटे दरार जैसे निशान दिखाई दें तो समझ लें कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हुई है। आप अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

6- अगर आपकी जीभ पर सफेद रंग की मोटी परत है तो यह खराब पाचन और एसिडिटी का संकेत है। यह वायरल इंफेक्शन का भी इशारा हो सकता है। 

7- अगर आपकी जीभ का रंग हल्का पीला है तो संभल जाएं क्योंकि यह खून की कमी, आंतों की सूजन, पीलिया, कमजोरी, थकान या नींद की कमी हो सकती है। 

8- महिलाओं में जब मासिक धर्म की शुरुआत होती है तो जीभ का अगला हिस्सा लाल हो जाता है। इसके अलावा यह शरीर में कमजोरी और मानसिक परेशानी का लक्षण है। 

9- जीभ के दोनों किनारे अधिक लाल हो गए हैं तो आपको आंतों की समस्या हो सकती है।

10- वयस्कों से ज्यादा बच्चों में बड़ी जीभ की समस्या पायी जाती है जो थायराइड की समस्या का संकेत है।

यह भी पढे़ं

लौंग के इस्तेमाल से ग्लो करती है स्किन, जानें ये 10 फायदे 

तांबे के बर्तन से पिएंगे पानी तो इन 10 बीमारियों से हमेशा रहेंगे दूर​

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें