फोटो गैलरी

Hindi Newsआंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे

आंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे

शरीफा को सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, थियामिन, नियासिन आदि तत्व होते है। शरीफा में पोटेशियम , कैल्शियम , आयरन , मैग्नेशियम , मेग

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Mar 2017 09:50 PM

शरीफा को सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन, थियामिन, नियासिन आदि तत्व होते है। शरीफा में पोटेशियम , कैल्शियम , आयरन , मैग्नेशियम , मेगनीज, फास्फोरस  की भी भरपूर मात्रा है।  इसमें दूसरे फलों की अपेक्षा आयरन भी अधिक  है । इन्हीं कारणों से यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। डॉ सीबी सिंह ने इसके फायदे के बारे में जानकारी दी।

1.इसमें विटामिन सी और आयरन  हिमोग्लोबीन के स्तर को बढ़ाने तथा खून की कमी को दूर करने में लाभदायक है।
2.इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नेशियम ह्रदय के लिए लाभदायक है
3.इसमें पाया जाने वाला फाइबर रक्तचाप को कंट्रोल करता है 

अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है कटहल, हार्मोन्स को करता है कंट्रोल

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें आंखों की रौशनी के लिए फायदेमंद है शरीफा

आंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे1 / 2

आंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे

4.मैग्नेशियम शरीर में पानी के स्तर को संतुलित करता है। इससे जोड़ों के दर्द में आराम होता है। शरीर में कमजोरी और थकान को दूर करता है। 
5. सीताफल में विटामिन सी तथा राइबोफ्लेविन आंखों के लिए फायदेमंद है। यह आंखों की रौशनी को बढ़ाता है। 
6.यह मानसिक शांति देता है तथा तनाव आदि को दूर करने में मदद करता है। 
7.सीताफल दांत के लिए लाभदायक होता है।  इसमें मौजूद कैल्शियम दांत मजबूत बनाता है।

काली मिर्च और पान खाने से कम होता है मोटापा, कब्ज में भी है फायदेमंद  

नोट : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

आंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे2 / 2

आंखों की रौशनी को बढ़ाता सीताफल, जानिए सात फायदे