फोटो गैलरी

Hindi Newsब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है नारियल का पानी

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है नारियल का पानी

समुद्री इलाकों में लोग नारियल पानी का प्रयोग अपने खान पान और सुंदरता को निखारने के लिए करते हैं। किसी न किसी रूप में नारियल का हर हिस्सा हमारे लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद ने...

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है नारियल का पानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 29 Apr 2017 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्री इलाकों में लोग नारियल पानी का प्रयोग अपने खान पान और सुंदरता को निखारने के लिए करते हैं। किसी न किसी रूप में नारियल का हर हिस्सा हमारे लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. पीसी प्रसाद ने बताया कि नारियल के पानी में कुछ विशेष तत्त्व होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एन्ज़ाइम्स, विटामिन बी काम्प्लेक्स, अमिनो एसिड जैसे कई प्रमुख लवण पाए जाते है। नारियल पानी हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

1.  शरीर में पानी की कमी होने पर नारियल पानी बहुत फायदेमंद है| डायरिया, उल्टी, दस्त होने पर नारियल का पानी पीने से बहुत लाभ होते हैं| इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती ही है और साथ ही आवश्यक लवण की मात्रा भी बैलेंस रहती है।

2. नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम, मैग्निशयम जैसे तत्वा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में कारगर होते हैं।  

3. नारियल पानी दिल के लिए लाभकारी होता है। यह कोलेस्ट्रॉल और फैट फ्री होता है| नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की भरमार होती है, जो रक्त प्रवाह पर सकारात्मक प्रभाव डालता है|

4. नारियल पानी वजन घटने में भी बहुत सहायक होता है। इसके प्रयोग से कुछ दिनों में वजन कम हो जाता है।

5. सिरदर्द की समस्या में भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है। सिरदर्द की समस्या डिप्रेशन से जुड़ी होती है। नारियल पानी पीने से डिप्रेशन के स्तर में सुधार आता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें