फोटो गैलरी

Hindi Newsइम्युन सिस्टम को ठीक रखता है शिकंजी

इम्युन सिस्टम को ठीक रखता है शिकंजी

गर्मियों में अक्सर लोगों का हाजमा खराब हो जाता है। इसे ठीक करने के कई आयुर्वेदिक उपाय हैं। इसमें शिकंजी एक लोकप्रिय विधि है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इससे फायदे बता रहे हैं। रोज एक शिकंजी का जूस...

इम्युन सिस्टम को ठीक रखता है शिकंजी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 06 Apr 2017 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों में अक्सर लोगों का हाजमा खराब हो जाता है। इसे ठीक करने के कई आयुर्वेदिक उपाय हैं। इसमें शिकंजी एक लोकप्रिय विधि है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इससे फायदे बता रहे हैं। रोज एक शिकंजी का जूस पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम दुरुस्त रहता है। 

हेल्थ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए पढ़ें
 
यह हैं शिकंजी पीने के फायदे
 
शिकंजी पीने से शरीर का इम्युन सिस्टम दुरुस्त करता है। लेकिन इसे बनाने में यह सावधानी बरतनी चाहिए कि में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। ज्यादा चीनी डालने से यह पेट में एसिडिटी पैदा करती है।
 
गर्मियों में पसीना चलने से शरीर के कई तत्व बाहर आ जाते हैं। इसमें जरूरी इलेक्ट्रॉलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। रोज एक ग्लास से शिकंजी पीने से शहरी में इन तत्वों की मात्रा बनी रहती है। 
 
शिकंजी पीने से मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है। शिंकजी दिन में दो से तीन बार पीने दांतों और मसूड़ों की समस्या में आराम मिलता है। 
 
शिकंजी पीने से हाजमा भी दुरुस्त रहता है। इसमें नींबू और नमक की मात्रा रहती है यह पेट को गर्म नहीं होने देता है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें