फोटो गैलरी

Hindi Newsव्यायाम गोली : एक गोली खाइए और जिम से छुट्टी पाइए

व्यायाम गोली : एक गोली खाइए और जिम से छुट्टी पाइए

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी गोली बनाई है, जो बिल्कुल उसी तरह से काम करेगी, जैसे व्यायाम करता है। अगर जिम जाने से बचना चाहते हैं तो इस गोली को खाएं। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों ने एक...

व्यायाम गोली : एक गोली खाइए और जिम से छुट्टी पाइए
एजेंसीWed, 26 Apr 2017 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी गोली बनाई है, जो बिल्कुल उसी तरह से काम करेगी, जैसे व्यायाम करता है। अगर जिम जाने से बचना चाहते हैं तो इस गोली को खाएं। इससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी।

वैज्ञानिकों ने एक ऐसी प्रोटीन की खोज की है, जो मांसपेशियों की वृद्धि को रोकता है। इसे कम करके मोटापे से निपटने में मदद मिलती है। वैज्ञानिकों ने इसे ‘व्यायाम गोली’ नाम दिया है, जो व्यायाम की तरह ही काम करती है।

विशेषज्ञों ने पाया कि मायोस्टैटिन नामक एक महत्वपूर्ण प्रोटीन के उत्पादन को रोकना वास्तव में मांसपेशियों को बढ़ाता है और हृदय व किडनी के स्वास्थ्य में सुधार की ओर ले जाता है। पहले के अध्ययन में यह बताया गया है कि मायोस्टैटिन प्रोटीन का स्तर ज्यादा होने पर कम मांसपेशियों की जरूरत होती है बजाय कम प्रोटीन के स्तर वाले लोगों की तुलना में। यूएस के अगस्ता विश्वविद्यालय के यहोशू बुचर ने कहा, मोटापे से ग्रस्त लोग अधिक मायोस्टैटिन प्रोटीन का उत्पादन करते हैं, जो व्यायाम करने में कठोर पड़ता है। इससे मांसपेशियों के निर्माण में अधिक मुश्किल होती है और वजन कम करना भी कठिन होता है।

वैज्ञानिकों ने शोध के लिए चूहे पर परीक्षण किया और पाया कि दुबले चूहों की तुलना में मोटे चूहों में मायोस्टैटिन प्रोटीन का उत्पादन ज्यादा हो रहा था। शोधकर्ताओं ने बताया कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को टाइप 2 डायबिटीज, हृदय रोग, आघात और कैंसर होने का खतरा रहता है। इसलिए समय रहते इससे निपटना जरूरी है। जो लोग जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, उनके लिए यह गोली काफी फायदेमंद है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें