फोटो गैलरी

Hindi Newsताजगी और जोश से भरे रहने के लिए डाईट में शामिल करें ये 5 चीजें

ताजगी और जोश से भरे रहने के लिए डाईट में शामिल करें ये 5 चीजें

हर किसी की चाहत होती है कि वह हमेशा जवां दिखे। उम्र बढ़ने के बाद भी चेहरे पर झुर्रियां न पड़ें। चेहरा ताजगी और जोश से भरा नजर आए। इसके लिए बहुत से लोग महंगे ट्रीटमेंट कराने से भी नहीं चूकते। लेकिन...

ताजगी और जोश से भरे रहने के लिए डाईट में शामिल करें ये 5 चीजें
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Nov 2016 07:08 AM
ऐप पर पढ़ें

हर किसी की चाहत होती है कि वह हमेशा जवां दिखे। उम्र बढ़ने के बाद भी चेहरे पर झुर्रियां न पड़ें। चेहरा ताजगी और जोश से भरा नजर आए। इसके लिए बहुत से लोग महंगे ट्रीटमेंट कराने से भी नहीं चूकते।

लेकिन हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड और आम खाने वाली चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं। आगे पढ़ें, क्या हैं ये सुपर फूड-

अंकुरित दानें- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अंकुरित दानें जैसे, गेहूं, चना, मूंग बाजरा आदि का सेवन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंगुरित दानों में क्लोरोफिल, विटामिन ए, बी, सी, डी और के प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम और मैगनीशियम जैसे पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अंकुरित दाने पाचन शक्ति भी बढ़ाते हैं। इनके सेवन से न सिर्फ आप सुन्दर, स्वस्थ्य और नवजवान दिखते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

दही- देखने में तो दही एक सामान्य भोजन है लेकिन इसके फायदे चमात्कारिक हैं। दोपहर के भोजन में दही को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। दही में कैल्शियम, वसा और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन ने न सिर्फ आंतों से जुड़ी समस्याओं में लाभ होता है बल्कि त्वचा में सिकुड़न भी नहीं होती। यानी दही आपको जवां रखने में मदद करता है।

मछली- एक शोध के अनुसार, मछली का सेवन सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मछली में कैल्शिय के साथ ही ओमेगा-3 नामका फैट भी होता है जो सेवन करने वाले को सेहतमंद बनाता है। शोध में कहा गया है कि मछली का सेवन हृदय की गति को भी नियंत्रित करता जिससे हृदय संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। इंसान को जवां दिखने में मदद करने वाले भोज्य पदार्थों में से एक मछली को भी माना जाता है।

विटामिन सी वाले फल- अपने भोजन में रोजाना संतरा, नीबू, मौसमी, अमरूद, किन्नू, ग्रेपफ्रूट या चकोतरा और किवी आदि जरूर शामिल करें। सर्दियों में ठंड से लड़ने के लिए आपके शरीर में विटामिन सी का होना जरूरी है। विटामिन सी मसूडो़ं को स्वस्थ रखने, पाचनशक्ति दुरुस्त रखने के साथ ही त्वचा की चमक बरकरार रखने में भी सहायक है। इसके लिए आप दैनिक भोजन में किसी भी एक फल को शामिल कर हमेशा जवां रह सकते हैं।

दूध- दूध एक ऐसा पदार्थ है जो लगभग सभी तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। शोध के अनुासर, दूध में प्रमुख रूप से प्रोटीन, अमीनो एसिड मौजूद होता जो मसल्स को बनाने में सहायक होता है। शरीर को जरूरी ऊर्जा देने के लिए दूध का सेवन बहुत ही जरूरी माना गया है। एक शोध में दावा किया गया है कि व्यायाम करने वालो के शरीर को दूध सुडौल बनाता है और जरूरी फैट भी उपलब्ध कराता है। इसलिए जवां दिखने की चाहत रखने वालों को अपने डाईट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए। रात में दूध के सेवन को उत्तम माना गया है।

नोटबंदी और नए नोट को लेकर मन में कोई भी सवाल उठ रहे हों, तो जवाब यहां क्लिक कर पाएं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें