फोटो गैलरी

Hindi Newsये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

...

लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Mar 2017 03:13 PM

p>

अगर किसी पेड़ के पास चोंच में तिनका लिए हुए पक्षी नजर आएं तो समझ जाओ कि वे अपना घर यानी घोंसला बनाने में बिजी हैं। ये पक्षी देखने में छोटे जरूर होते हैं, पर किसी आर्किटेक्ट से कम नहीं हैं। अनोखे घोंसले बनाने के मामले में दुनिया के कई पक्षियों को महारत हासिल है।

उनकी तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड में...

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला1 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

1. वोगेलकप
छोटी गुफा की तरह दिख रहा यह घोंसला बावरबर्ड की एक प्रजाति के पक्षी वोगेलकप का है। ये इंडोनेशिया में पाए जाते हैं। इन्हें अपना घोंसला सजाना काफी पसंद होता है। अपना घर सजाने के लिए ये रंग-बिरंगे फूल, फल और पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही अगर फूल-फल या पत्तियां मुरझा जाएं तो वे इन्हें हटा कर नए फूल-पत्तियों से सजावट करते हैं।

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला2 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

2. बया
बया भारत समेत एशिया के कुछ भागों में पाई जाती है। यह चिड़िया पत्तियों का इस्तेमाल कर बर्तन के आकार का घोंसला बनाती है। यह अकसर पानी के स्रोत के ऊपर घोंसला बनाती है।

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला3 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

3. अबाबील
अबाबील का दूसरा नाम स्वालो भी है। ये पक्षी अनाजघर, अस्तबल या गोशाला में अपना घोंसला बनाते हैं। घोंसला बनाने के लिए मिट्टी आदि सामान जुटाने में इन्हें लगभग 1,200 बार सफर करना पड़ता है। ये पक्षी प्रशांत महासागर के ओशियानिक आइलैंड में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला4 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

4. मोन्टेज्यूमा ओरोपेनडोला
मोन्टेज्यूमा ओरोपेनडोला मेक्सिको और पनामा के कुछ हिस्सों में पाए जाते हैं। इन पक्षियों को कॉलोनी में रहना पसंद होता है। एक कॉलोनी में 30 से 172 घोंसले हो सकते हैं। अपना घोंसला बनाने के लिए ये पक्षी रेशों और अंगूर की लताओं का इस्तेमाल करते हैं।

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला5 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

5. बावरबर्ड
बावरबर्ड ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। ये अपना घोंसला तैयार करने में चारकोल, सलाइवा और रंग-बिरंगे सामान का इस्तेमाल करते हैं।

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला6 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

घोंसलों से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट्स

  • दुनिया का सबसे बड़ा घोंसला बाल्ड ईगल के एक जोड़े ने बनाया था। अमेरिका में पाए जाने वाले इस बाल्ड ईगल (बाज की एक प्रजाति) का वजन लगभग 2 टन यानी 2000 किलो नापा गया था।
  • आम तौर पर मादा पक्षी घोंसला बनाती हैं और नर पक्षी उनकी मदद करते हैं। कई प्रजातियों में नर पक्षी घोंसला बनाने में बिल्कुल मदद नहीं करते और कुछ प्रजातियों में नर पक्षी पूरा घोंसला बनाते हैं और मादा पक्षी कोई मदद नहीं करतीं।
  • चिड़ियां अपना घोंसला पेड़ के तिनकों को जुटा कर बनाती हैं। तिनकों को आपस में चिपकाने के लिए वे मकड़ी के जाले, मिट्टी, अपने मुंह से निकली लार आदि का इस्तेमाल करती हैं। कुछ चिड़ियां पत्तियों और मसालों को अपने घोंसले में रखती हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो वे हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के लिए ऐसा करते हैं।

 
 

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला7 / 7

ये चिड़िया फूलों से सजाती है अपना घोंसला

अगला लेख पढ़ें